फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Report of burning medicines on CHC sent to Lucknow

Etah News: लखनऊ भेजी सीएचसी पर दवाएं जलाने की रिपोर्ट

Sun, 04 Dec 2022 06:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 06:48 PM IST
विज्ञापन
Report of burning medicines on CHC sent to Lucknow
एटा। शुक्रवार की रात सकीट सीएचसी पर दवाएं जलाई गईं थीं। मामले में उच्चाधिकारियों ने सीएमओ को जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं दवाएं जलाने की रिपोर्ट लखनऊ यूनीसेफ को भेजी गई है। सीएचसी परिसर में आयरन, कैल्शियम, आयरन सीरप, टीबी की सैंपलिंग किट सहित टीकाकरण की किताबें, ओआरएस के पैकट जलाए गए थे। जानकारी मिलने पर शुक्रवार की रात व शनिवार की सुबह अमर उजाला की टीम वहां पहुंची। जहां पता चला कि दवाओं की मात्रा काफी रही थी।
विज्ञापन

वहीं ये दवाएं गर्भवती महिलाओं सहित अन्य रोगियों को खिलाई जाती हैं। मामले में सीएचसी पर तैनात चिकित्साधिकारी द्वारा बताया गया था कि दवाएं एक्सपायरी डेट की थीं। जबकि कूड़े में जल रही दवाओं में एक-दो रेपर अधजले मिले। उन पर एक्सपायरी डेट वर्ष 2024 की पड़ी हुई थी। साथ ही एक्सपायरी डेट की दवाओं के निस्तारण के लिए जलाने का तरीका भी सही नहीं है। पूरे मामले में लखनऊ यूनीसेफ को रिपोर्ट भेजी गई है। सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया कि दवाएं एक्सपायरी डेट की बताई गईं हैं। मामले की जांच की जा रही है। यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एक्सपायरी दवाओं को गड्ढे में दबाने का है प्रावधान
अगर कहीं अस्पताल में दवाएं एक्सपायर हो जाती हैं, तो नियमानुसार उनकी सूची बनाई जाती है। इसके बाद किसी वरिष्ठ अधिकारी के समक्ष दवाओं को रैपर से बाहर निकालकर गड्डे में दबाकर निस्तारण किए जाने का प्रावधान है, लेकिन सीएचसी पर ऐसा नहीं हुआ। यहां दवाओं को रात के अंधेरे में गुपचुप ढंग से आग के हवाले कर दिया गया, जो संदेह पैदा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed