फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Relief during the day due to sunshine, melting caused trouble

Etah News: धूप निकलने से दिन में राहत, गलन ने किया परेशान

Wed, 24 Dec 2025 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 24 Dec 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Relief during the day due to sunshine, melting caused trouble
एटा। लगातार पड़ रहे कोहरे से बुधवार को राहत मिली। सुबह से ही मौसम साफ रहा। 7.30 बजे से धूप निकल आई और लोगों को काफी राहत मिली। हालांकि तड़के और शाम से रात तक सर्दी ने लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन

कई दिन बाद बुधवार को मौसम में सुधार देखने को मिली। पिछले दिनों में सुबह 11 बजे तक सूर्य के दर्शन नहीं हो रहे थे। दो दिन तो धूप ही नहीं निकली। सुबह देर तक कोहरा छा रहा था। बुधवार को सुबह कोहरा मामूली था वो भी जल्द ही छंट गया।
विज्ञापन


सुबह 7.30 बजे से ही अच्छी धूप निकल आई। ऐसे में लोग जल्दी स्नान आदि कर घर की छतों, बालकनी, आंगन आदि में बैठकर धूप का आनंद लेने लगे। समय बढ़ने के साथ धूप की तेजी बढ़ती गई और दोपहर में धूप की तेजी के चलते लोगों को इससे हटना पड़ा। दिन का अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र अवागढ़ के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसके सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार से 29 दिसंबर तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। धूप हल्की और कम समय के लिए निकलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed