फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   relave traik par pol lagaane ka kaam shuroo

Etah News: रेलवे ट्रैक पर विद्युतीकरण के लिए पोल लगाने का काम शुरू

Sun, 22 Oct 2023 01:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
relave traik par pol lagaane ka kaam shuroo
एटा। जवाहरपुर तापीय विद्युत परियोजना के लिए मालगाड़ी के माध्यम से कोयला पहुंचाया जाएगा। जिसके लिए रेल लाइन निर्माण का काम पूरा हो चुका है। बस लोको इंजन का ट्रायल होना बाकी रहा गया है। इसके साथ ही ट्रैक के विद्युतीकरण का काम भी तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन


जिले में बिजली उत्पादन के लिए 1320 मेगावाट की जवाहरपुर तापीय विद्युत परियोजना में एक इकाई से विद्युत उत्पादन प्रारंभ हो चुका है। 660 मेगावाट की दो इकाई यहां स्थापित की गई हैं। प्रतिदिन मालगाड़ी के माध्यम से कोयला झारखंड से सीधा परियोजना स्थल तक पहुंचेगा। इसके लिए एटा से परियोजना स्थल तक लगभग 24 किलोमीटर लंबी रेल लाइन का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन




इस रेल ट्रैक का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके साथ ही कई प्रकार के तकनीकी परीक्षण व ट्रायल भी किए जा चुके हैं। अब जल्द ही डीजल इंजन चलाकर ट्रायल होना है। जिसके बाद मालगाड़ी इस ट्रैक पर दौड़ती नजर आएगी। इसके साथ ही इस लाइन के विद्युतीकरण का काम तेज कर दिया गया है। इसके लिए पोल लगाए जा रहे हैं। जवाहरपुर तापीय विद्युत परियोजना के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल विद्युत उत्पादन के लिए अन्य माध्यमों से कोयला मंगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed