{"_id":"6a849c5e1269d46ffb0bae13","slug":"reality-of-development-works-assessed-review-conducted-during-social-audit-etah-news-c-163-1-eta1004-155194-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: विकास कार्यों की हकीकत परखी सोशल ऑडिट में की गई समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: विकास कार्यों की हकीकत परखी सोशल ऑडिट में की गई समीक्षा
विज्ञापन
अलीगंज। विकासखंड अलीगंज क्षेत्र में ग्रामीण विकास योजनाओं के तहत कराए गए कार्यों का सोशल ऑडिट किया गया। टीम ने गांवों में आवास, मनरेगा समेत अन्य विकास कार्यों की स्थिति का मौके पर निरीक्षण किया। साथ ही संबंधित अभिलेख की जांच कर योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति जानी।
जिला ऑडिट कोऑर्डिनेटर सुदर्शन देव ने योजनाओं के तहत कराए गए कार्यों, लाभार्थियों को मिले लाभ और संबंधित अभिलेख की समीक्षा की। टीम ने ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर कार्यों की प्रगति और मौके पर उनकी स्थिति का परीक्षण किया। ऑडिट के दौरान जरूरी बिंदुओं को दर्ज किया गया। सोशल ऑडिट का उद्देश्य सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के साथ पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसके तहत दस्तावेजों की जांच के साथ ही कार्यों का भौतिक सत्यापन किया जाता है। इस दौरान सोशल ऑडिट टीम के सदस्य एपीओ अमरदीप तिवारी और अनुपम मिश्रा मौजूद रहे।
ब्लॉक सोशल ऑडिट सकीट के विजय कुमार और विनोद कुमार ने भी ऑडिट प्रक्रिया में सहयोग किया। खंड विकास अधिकारी शिव शंकर शर्मा ने टीम के साथ कार्यों और अभिलेख की समीक्षा की। अधिकारियों ने योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सोशल ऑडिट से विकास कार्यों की जमीनी स्थिति सामने आती है और योजनाओं में पारदर्शिता बनाए रखने में मदद मिलती है। संवाद