फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rapid construction of roads around the railway station

UP: एटा रेलवे स्टेशन के आसपास की बदलेगी तस्वीर, 25 करोड़ रुपये की लागत से हो रहे ये कार्य; देखें वीडियो

Mon, 02 Dec 2024 01:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 02 Dec 2024 01:58 PM IST
सार

एटा रेलवे स्टेशन के आसपास र्य 25 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। यहां बदहाल पड़े रेलवे पार्क का भी सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।
 

विज्ञापन
Rapid construction of roads around the railway station
बनाई जा रही सड़क - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा रेलवे स्टेशन के आसपास तेजी से विकास कार्य चल रहे हैं। सड़कों के निर्माण सहित अन्य विकास कार्य 25 करोड़ रुपये की लागत से कराए जा रहे हैं। इससे आसपास के लोगों को सुविधा होगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा। पेयजल और विद्युत व्यवस्था में सुधार होगा।
विज्ञापन




इस विकास कार्य के तहत, स्टेशन के आसपास के क्षेत्र में सड़कों का निर्माण, पार्किंग की व्यवस्था और अन्य सुविधाएं विकसित की जा रहीं हैं। इससे न केवल यात्रियों को सुविधा होगी, बल्कि स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों को भी लाभ होगा। यह विकास कार्य एटा शहर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे रेलवे स्टेशन ही नहीं शहर की भी सुंदरता और सुविधा में वृद्धि होगी।
विज्ञापन


मालगोदाम मार्ग और अंडरपास से कासगंज रोड को जोड़ने वाला मार्ग आए दिन जर्जर हो जाता था। इनको भी रेलवे की ओर से चौड़ा करते हुए सीसी बनाया जा रहा है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि स्टेशन के चारों और के सभी मार्गों का चौड़ीकरण करते हुए सीसी से निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही गुड्स प्लेटफॉर्म और पेयजल की व्यवस्था के लिए ओवरहेड टैंक का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्क का होगा कायाकल्प और सौंदर्यीकरण
पीआरओ उमरे अमित कुमार ने बताया कि स्टेशन के सामने काफी पहले बना हुआ पार्क बदहाल हो चुका था। इसके कायाकल्प के लिए प्रयास किया गया है, स्टेशन के आसपास जो विकास कार्य कराए जा रहे हैं उनमें ही इसका नवनिर्माण और सौंदर्यीकरण शामिल है। स्टेशन से मालगोदाम रोड तक जाने वाले मार्ग को भी चौड़ा किया जा रहा है। इसके साथ ही सड़क के बीच में डिवाइडर और बेहतरीन लाइटिंग व्यवस्था की जाएगी। जिससे कि यहां आने वाले लोगों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed