फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Rameshwar Singh Shakya became the convener, Indrapal Singh became the co-convener

Etah News: रामेश्वर सिंह शाक्य संयोजक, इंद्रपाल सिंह बने सह संयोजक

Sat, 18 Oct 2025 02:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 18 Oct 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Rameshwar Singh Shakya became the convener, Indrapal Singh became the co-convener
एटा। सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश की स्थायी शाखा नलकूप खंड का द्विवार्षिक अधिवेशन व चुनाव कराया जाएगा। इसके लिए संयोजक मंडल का गठन कर दिया गया है। रामेश्वर सिंह शाक्य को संयोजक और इंद्रपाल सिंह को सह संयोजक बनाया गया है।
विज्ञापन

प्रांतीय अध्यक्ष व महामंत्री से विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया गया। महामंत्री विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि सत्येंद्र सिंह को आयोजन संयोजक नियुक्त किया गया है। सभी को निर्देशित किया गया है कि एक माह के भीतर प्रांतीय पर्यवेक्षक की देखरेख में अधिवेशन व चुनाव कराना सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी कहा गया है कि अधिवेशन की तिथि निर्धारित कर विशेष अवकाश व विभागीय पर्यवेक्षक की नियुक्ति संबंधी सूचना समय रहते प्रांतीय कार्यालय को भेजें। नवगठित संयोजक मंडल को अधिशासी अभियंता नलकूप खंड से सदस्यों की समस्याओं के समाधान के लिए वार्ता करने का अधिकार प्रदान किया गया है। संयोजक या सह संयोजक के अतिरिक्त कोई अन्य व्यक्ति यदि मुहर का प्रयोग करता है तो उसे अवैध माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed