फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Rain throughout the day caused waterlogging, orange alert till tomorrow

Etah News: पूरे दिन हुई बारिश से हुआ जलभराव, कल तक ओरेंज अलर्ट

Wed, 11 Sep 2024 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 11 Sep 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Rain throughout the day caused waterlogging, orange alert till tomorrow
एटा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत बुधवार को तड़के 4 बजे से शुरू हुई बारिश पूरे दिन रुक-रुककर होती रही। शहर में कई जगह जलभराव हो गया। अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में इस बारिश से फसलों को फायदा हुआ, लेकिन कहीं-कहीं अधिक बरसात वाले स्थानों पर नुकसान भी बताया जा रहा है। मौसम विभाग ने 11 से 13 तक जिले में ओरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है।
विज्ञापन

किसानों के लिए अमृत की बूंदों के समान बारिश रही। खेतों में लहलहा रही धान की फसल को पानी की जरूरत थी। पूरे दिन बारिश होने से खेतों में पानी भर गया। इसके कारण किसानों में खुशी देखी गई, लेकिन किसानों का यह भी कहना है कि दो दिन और इसी तरह बारिश हुई तो फसलों को नुकसान भी हो सकता है। खासतौर से बाजरा की फसल बर्बाद हो सकती है।
विज्ञापन

बाजरा के बाल पर फूल लदा हुआ है। ज्यादा बारिश होने से जमीन पर गिर जाएगा और दाना नहीं पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिक डाॅ. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को बारिश हुई है। इससे किसानों को फायदा होगा, खरीफ के साथ ही रबी की फसलें भी अच्छी पैदावार देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धीमी और लगातार बारिश फसल के लिए बहुत ही उपयोगी रही है। अच्छी उपज मिलने की संभावना है। लागत भी कम हो जाएगी। -विजय शंखवार, निधौली कलां
लगातार धीमी-धीमी बारिश खेती के लिए बेहद फायदेमंद है, लेकिन बारिश के साथ हवा चलेगी तो फसल गिरने का खतरा भी है। -योगेंद्र राजपूत निधौली कलां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed