फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   rain

तेज बारिश से शहर से लेकर देहात तक इलाके जलमग्न

Wed, 24 Jun 2020 10:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 10:52 PM IST
विज्ञापन
rain
रेलवे रोड पर हुआ जलभराव- संवाद - फोटो : ETAH
एटा। जिले में बुधवार की सुबह से ही बादल छाए रहे। करीब साढ़े दस बजे से तेज बारिश शुरू हो गई। इससे जहां शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली। वहीं कई जगह फुहार पड़ीं। बाजारों में लोगों की भीड़ अधिक रही। जबकि बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन

बारिश ने नगर पालिका द्वारा कराई गई नाला की सफाई की पोल खोल कर रख दी। वहीं सकीट, मारहरा और पिलुआ में भी झमाझम बारिश से लोगों के चेहरे खिल उठे। बारिश से नगर के नाले, नालियां ही नहीं सड़कों पर पानी भर गया। भीषण गर्मी उमस से लोगो को राहत मिली। मूसला धार वर्षा से किसानों के चेहरे पर मुस्कान साफ दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

किसानों के चेहरे खिले
किसान राकेश कुमार ने बताया कि धान की पौध लगभग तैयार है हफ्ते भर बाद खेतों में रोपाई शुरू कर दी जाएगी। जैथरा में गांव सिकंदरपुर के किसान कलेक्टर सिंह, गुलाब सिंह राठौर, किशन लाल वर्मा ने बताया कि बुधवार को हुई बारिश से खेतों की जुताई होने के साथ मक्का बोई जा सकती है। बाजरा की फसल की बुबाई में अभी बीस दिन का समय बाकी है। साथ ही खेतों की जुताई होने से खेतों में खरपतवार नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम नगर चौराहा
सुबह हुई झमाझम बारिश ने शहरवासियों को एक तरफ गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी तरफ नगर पालिका द्वारा कराई गई नाले की सफाई की पोल खोल कर रख दी। बारिश होने के बाद शिकोहाबाद रोड स्थित प्रेम नगर चौराहा पर नाली का पानी सड़क पर भर जाने की वजह से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। गली में घुटने तक पानी भर गया। इसी में से होकर लोगों को गुजरना पड़ा।
वकीलों के चैंबर के आगे भरा पानी
मंगलवार को बारिश होने के बाद कचहरी का नजारा भी देखने लायक था। कचहरी पर बने वकीलों के चैंबर के आगे नाली का पानी भर गया, जिससे वकीलों को निकलने में दिक्कत हुई। चैंबर के बाहर खड़े वाहन ऐसा प्रतीत हो रहे थे जैसे पानी में बह रहे हों। यहां पर भी जलभराव का मुख्य कारण नाली चौक होना था। यहां बारिश के कारण हाल में बनाई जल निगम की सड़क भी बैठने लगी है।
रेलवे रोड पर सड़क पर पानी भरने से लोग परेशान
रेलवे रोड भी जलभराव से अछूता नहीं मिला। यहां पर भी बारिश की वजह से सड़क तक जलभराव रहा। दुकानों के आगे पानी भर जाने की वजह से दुकानदार काफी चिंतित दिखे। दुकानों के आगे पानी भर जाने की वजह से ग्राहक भी दुकान तक नहीं पहुंच सके। वहीं पूरी सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाने से दोपहिया और चौपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सिंधी कॉलोनी में हुआ जलभराव
झमाझम बारिश होने के बाद दोपहर करीब एक बजे फिर से हल्की बारिश हुई जिसमें जीटी रोड स्थित रामदरबार के पास सिंधी कॉलोनी का बुरा हाल हो गया। सिंधी कॉलोनी से गुजर रही नाली में भरा पानी सड़कों पर आ गया जिससे दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एक दुकानदार परेशान होकर स्वयं ही झाडू लेकर पानी निकालने लगा। यहां नाले की सफाई न होने से पेट्रोल पंप भी पानी में डूब गया।

बारिश की वजह से हो सकता है कहीं पर कूड़ा फंस गया हो इसलिए नालियां चौक हुई हों, वहां पर दोबारा से मशीन और कर्मचारियों को लगाकर नाले व नालियों की सफाई कराएंगे।
- डॉ. दीप वार्ष्णेय, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed