{"_id":"7184882dd62169426cd85f39323c0498","slug":"railway-safety-commissioner-kcla-bridge-inspection-found-ok-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण में कछला पुल मिला ओके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण में कछला पुल मिला ओके
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Mon, 25 May 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
कासगंज बरेली रेल लाइन पर संचालन शुरू होने से पूर्व सोमवार को रेल संरक्षा आयुक्त ने कछला रेल पुल का निरीक्षण किया। इसके साथ अन्य पुलों के भी निरीक्षण किए गए। रेल पुल में कोई कमी नहीं पाई गई। अब शीघ्र ही मुख्य संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण की तिथि घोषित होगी।
रेल संरक्षा आयुक्त पीके वाजपेयी सुबह सड़क मार्ग से कछला रेल पुल पर पहुंचे। जहां उन्होंने रेल पुल का बारीकी से निरीक्षण किया। पूर्वोत्तर रेलवे के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कछला रेल पुल के निरीक्षण के बाद रेल मार्ग के अन्य पुल पुलियों का भी निरीक्षण किया गया। रेल ट्रैक में कहीं किसी तरह की कमी न रहे इसके लिए ध्यान दिया गया। चीफ इंजीनियर गोरखपुर एचके सिंह ने बताया कि निरीक्षण में किसी तरह की खामी नहीं मिली है। अप्रैल माह से मालगाड़ियों को इस ट्रैक पर ट्रायल के लिहाज से ही निकाला गया है।
मालगाड़ियों के संचालन में भी कोई खामी नहीं मिली है। अब शीघ्र ही संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण की तिथि घोषित होगी। यह तिथि कौन सी रहेगी इस सवाल पर उन्होंने सीधी जानकारी नहीं लेकिन गुरुवार या शुक्रवार को तिथि घोषित होने की संभावना जताई। निरीक्षण के दौरान चीफ इंजीनियर रामभजन, अधिशासी अभियंता निर्माण मसूद आदि अधिकारी मौजूद रहे।