फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Raids on 6 public service centers regarding fake certificates, goods seized

Etah News: फर्जी प्रमाण पत्रों को लेकर 6 जनसेवा केंद्रों पर छापे, सामान किया जब्त

Sat, 13 Jul 2024 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 13 Jul 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Raids on 6 public service centers regarding fake certificates, goods seized
एटा। अलीगंज के एक जन सेवा केंद्र पर रुपये लेकर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड बनाए जाने का वीडियो वायरल हुआ। इसे लेकर शनिवार को एसडीएम ने छह जनसेवा केंद्रों पर छापे मारे। वहां से जांच लिए लैपटॉप, कंप्यूटर व अभिलेख जब्त किए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम अलीगंज प्रतीत त्रिपाठी ने कोतवाली प्रभारी अमित कुमार व पुलिस फोर्स को साथ लेकर नगर में कार्रवाई की। जनसेवा केंद्रों पर छापेमारी के दौरान वहां कागजातों को चेक किया। फर्जी तरीके से बना रहे प्रमाण पत्र की आशंका को लेकर छह जनसेवा केंद्र से लैपटॉप, कंम्प्यूटर आदि अपने कब्जे में ले लिए। एसडीएम ने बताया कि एक वायरल वीडियो में तहसील अलीगंज के जनसेवा केंद्र के संचालक सुभाष गुप्ता द्वारा 800 रुपये लेकर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाए जाने का दावा किया जा रहा है। इसकी जानकारी प्राप्त होने पर सुभाष के जनसेवा केंद्र समेत 6 केंद्रों का निरीक्षण किया गया। वहां प्राप्त अभिलेखों एवं लैपटॉप, कंप्यूटर को जब्त कर जांच कराई जा रही है। कोई भी संदिग्ध या फर्जी प्रमाण पत्र पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बताया कि पूर्व जांच के दौरान शिकायत सही पाए जाने पर राजा का रामपुर स्थित जनसेवा केंद्र के संचालक आशीष कुमार पर एफआईआर दर्ज कराई गई थी। जनसेवा केंद्रों में फर्जी प्रमाण पत्र बनाए जाने की गतिविधियों को पूर्व में ही संज्ञान लेकर जांच के लिए तहसील, नगर पालिका, नगर पंचायतों, ब्लाकों की टीम पूर्व से ही गठित है। जिसकी रिपोर्ट अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर फर्जी कार्य में संलिप्त जनसेवा संचालकों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed