फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Quorum was not completed, District Panchayat meeting postponed

Etah News: कोरम नहीं हुआ पूरा, जिला पंचायत की बैठक स्थगित

Sun, 09 Apr 2023 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 09 Apr 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Quorum was not completed, District Panchayat meeting postponed
एटा। जिला पंचायत की आय-व्यय संबंधी बैठक में कोरम पूरा नहीं हो सका। जिसके चलते इसे स्थगित कर दिया गया। अब इसके लिए 15 अप्रैल की अगली तारीख तय की गई है।
विज्ञापन


जिला पंचायत की पिछली बैठक 21 मई 2022 को हुई थी। जिसमें सर्वसम्मति से एजेंडा मंजूर किया गया था। इसके बाद 2 नवंबर को बैठक प्रस्तावित की गई। लेकिन कोरम पूरा न होने से इसे स्थगित करना पड़ा और बाद में यह बैठक पूरे वित्तीय वर्ष में नहीं हो सकी। नए वित्तीय वर्ष में आय-व्यय संबंधी बैठक 8 अप्रैल को प्रस्तावित की गई थी। सुबह निर्धारित समय 11 बजे से पहले ही सदस्यों का पहुंचना शुरू हो गया। जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा यादव भी आ गईं।
विज्ञापन


कुल मिलाकर 16 सदस्य और एक जिला पंचायत अध्यक्ष ही बैठक में सम्मिलित हुए। अन्य जिला पंचायत सदस्य तथा सांसद-विधायक, ब्लॉक प्रमुख आदि के रूप में नामित सदस्य बैठक में नहीं पहुंचे। जिसके चलते कोरम पूरा नहीं हुआ और बैठक को स्थगित करना पड़ा। अपर मुख्य अधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि सदन में 47 सदस्य हैं, बैठक का कोरम पूरा करने के लिए 24 की उपस्थिति होनी चाहिए थी। जो नहीं हो सकी, ऐसे में बैठक स्थगित कर अगली तारीख 15 अप्रैल प्रस्तावित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed