फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Questions raised on forest department officials on the trees cut in the garden

Etah News: काटे गए बाग के पेड़ों पर वन विभाग के अधिकारियों पर उठे सवाल

Wed, 01 May 2024 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 01 May 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Questions raised on forest department officials on the trees cut in the garden
मिरहची l नगला चोइया में 75 बीघा बाग काटने को लेकर प्रशासन और वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। वन विभाग पर सवाल खड़े हो रहे हैं, विभागीय मिली भगत के चलते पर्यावरण को पलीता लगाया जा रहा है जबकि शासन और प्रशासन प्रदूषण बचाने के लिए हरे पेड़ों को लगाने के लिए हर वर्ष करोड़ रुपये का खर्च कर रहा है।
विज्ञापन

थाना मिरहची क्षेत्र के गांव नगला चोइया में 75 बीघा का बाग करीब 17 लाख में बिक्री किया गया। लकड़ी माफिया कुल्हाड़ी चलाने के लिए और 3 दिन में सैकड़ों पेड़ों काे काट दिया गया। ग्रामीणों ने बताया है क्षेत्रीय रेंजर की मिली भगत से फलदार बाग को काट दिया गया। वन विभाग जानबूझकर अनजान बना हुआ है। वहीं अधिकारी अपने बचाव में मामला संज्ञान में नहीं होने का हवाला देते आ रहे हैं। 3 दिन के बाद भी क्षेत्रीय वन संरक्षण अधिकारी कार्रवाई करने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि अभी भी बाग से कटे सैकड़ों पेड़ के बाद भी इतने ही शेष हैं। इन पर अभी लकड़ी माफिया की आरी चलना बाकी है। लोगों ने बताया है वन विभाग के संरक्षण में इन पेड़ों पर कभी भी आरी चलाई जा सकती है। जिला वन अधिकारी सुंदरेशा ने बताया कि जांच की जा रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं महिला वन दरोगा की गोपनीय जांच बिठा दी गई है, दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed