{"_id":"6583262624caf25045061f56","slug":"question-on-fertilizer-complaint-sent-to-dm-etah-news-c-163-1-sagr1016-9986-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: खाद पर सवाल, डीएम को भेजी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: खाद पर सवाल, डीएम को भेजी शिकायत
Wed, 20 Dec 2023 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 20 Dec 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
एटा। शहर से सटे कासगंज रोड स्थित गांव गिरोरा में संचालित कारखाने पर सवाल खड़े किए गए हैं। लोगों ने यहां बनाई जा रही खाद की गुणवत्ता को लेकर डीएम से शिकायत की है। मामला कृषि विभाग के भी संज्ञान में आ चुका है।
कासगंज रोड के ही रहने वाले कुछ लोगों ने इस संबंध में डीएम को प्रार्थनापत्र दिया है। बताया कि है कि कासगंज रोड स्थित गांव गिरोरा से बदरिया मार्ग पर टाइटन क्रॉप साइंस नाम से कारखाना चल रहा है। इसमें जैविक खाद तैयार की जाती है, लेकिन इसके नाम पर किसानों से छलावा किया जा रहा है। आरोप लगाया है कि आसपास के क्षेत्र से साधारण मिट्टी यहां लाई जाती है और उसको खाद का रूप देकर बोरियों में पैक कर दिया जाता है। स्थानीय किसानों को यह सस्ते दामों में बेची जा रही है, लेकिन इस खाद से कोई लाभ किसानों को नहीं मिल रहा है। शिकायतकर्ताओं ने मामले में जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। जिससे किसानों को फसल में नुकसान न उठाना पड़े।
-- -- -- -
हमारा पंजीकृत कारखाना है, जिसमें खाद सहित अन्य उत्पाद तैयार होते हैं। कच्चा माल बाहर से आता है। समय-समय पर सैंपलिंग होती है। जिस मिट्टी की बात कही जा रही है, वो कारखाने में कुछ निर्माण कार्य के लिए लाई गई थी। - देवेंद्र सिंह, कारखाना स्वामी
विज्ञापन
-- -- -- -
कारखाने के संबंध में शिकायत मिली है। हालांकि यह पंजीकृत व्यवसाय है। पूर्व मेें सैंपलिंग व जांच भी हुई थी। गड़बड़ी है तो उत्पादों के नमूने लेकर फिर जांच कराई जाएगी। कोई अनियमितता है तो कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. मनवीर सिंह, जिला कृषि अधिकारी