{"_id":"580270564f1c1b691a28e845","slug":"pyaale-ke-juloos-mein-dikhae-karatab","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्याले के जुलूस में दिखाए करतब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्याले के जुलूस में दिखाए करतब
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
मुहर्रम की 13 तारीख
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समीपवर्ती ग्राम गनेशपुर में शनिवार को मुहर्रम की 13 तारीख को गम के माहौल में प्याले का जुलूस निकाला गया।
मौलाना जिकरुल हसन ने करबला के शहीदों पर रोशनी डाली। प्याले के जुलूस में धवा, पचपोखरा, समसपुर, गढ़का, चिरोला, बसई आदि जगह के हुसैन अनुयायियों ने भाग लिया। जुलूस में नौजवान अखाडा़, छड़ी, तलवार, लाठी, भाला आदि के द्वारा हैरतअंगेज करतब दिखा रहे थे। मीना बाजार के आसपास लोगों का हुजूम की संख्या ज्यादा थी। जिसकी सुरक्षा के लिये थाना कोतवाली डा0 केएम यादव के नेतृत्व में भारी मात्रा में पुलिस बल लगाकर सुरक्षा व्यवस्था की गई। जुलूस के दौरान ग्राम प्रधान मस्लिम हसन ,अख्तर, शराफात हुसैन, खलील खाँ, रमजानी प्रधान, रहमत प्रधान, शादाब शेख, बसीम अख्तर, सरवर हुसैन, जियाउल हसन, मास्टर इसरार खाँ, असहाब हुसैन सहित सैकड़ों हिंदू मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे। देर रात्रि ताजिये को करबला में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
गढ़का में निकाला प्याले का जुलूस
सहावर (ब्यूरो)। गढ़का में ताजिये के बाद बड़ी अकीदत और ऐहतरा के साथ प्याले का जुलूस निकाला गया। जोर शोर के साथ मरसिये ख्वानी की गई। एताजिया कमेटी की तरफ से व्यवस्थाएं की गई। पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए है। इस दौरान मुजम्मिल खान, हामिद अली,नोशाद, सूफी रफीक खान,अरशद, नफ़ीस उर्रहमान आदि मौजूद रहे।