{"_id":"5fe9e4138ebc3e41a512c902","slug":"protest-etah-news-agr4738825115","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्द मौसम में भी सोमवार को गर्म रहा शहर का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्द मौसम में भी सोमवार को गर्म रहा शहर का माहौल
विज्ञापन
एटा में सर्विस रोड को लेकर पटियाली विधायक ममतेश शाक्य को ज्ञापन देते ग्रामीण।
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। शीतलहर के बावजूद सोमवार को शहर का माहौल गर्म रहा। समस्याओं को लेकर सुबह सबसे पहले गांव छितौनी और दूल्हापुर के ग्रामीणों ने पटियाली के विधायक ममतेश शाक्य के आवास का घिराव किया। वहीं, दोपहर में अवागढ़ के किसान शौचालयों की किस्त और मारहरा दरवाजा की महिलाएं जलभराव की समस्या को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचीं और प्रदर्शन किया। साथ ही अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपे।
राष्ट्रीय ओबीसी महासभा के तत्वावधान में गांव छितौनी और दूल्हापुर के किसानों ने कासगंज की पटियाली विधानसभा सीट से विधायक ममतेश शाक्य के आवास का घिराव किया। जीटी रोड और बाईपास के फोरलेन होने के कारण उनके गांव जाने वाला मार्ग बंद हो जाने पर रोष जताया। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम दूल्हापुर, छितौनी, कसैटी, विरामपुर, नगला पुरविया आदि गांवों के लोगों की जमीन एनएच 91 में गई है। ऐसे में उन्हें हाईवे के दोनों ओर सर्विस लेन दी जाए। जिससे वह गांव में सरलता से आ-जा सकें। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह ग्रामीणों ने बाईपास पर धरना दिया था, तब मौके पर पहुंचे एसडीएम अबुल कलाम ने उन्हें दो दिन में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया पर समस्या यथावत है। विधायक ने उनकी समस्या को जायज मानते हुए समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
इस मौके पर योगेश राजपूत, डॉ. राजपाल वर्मा, नरायन सिंह, शिवमोहन, अमर सिंह, लाला राम गोकुल सिंह, रामस्वरूप सिंह, चिरोंजी लाल, हरिदास, डोरी लाल, बॉबीराम, ओमकार, तेजवीर, भीकम, दाताराम, रामदास नीरज आदि शामिल रहे।