फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ,protest by rajya karmachari parishad

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने उपवास रख धरना दिया

Thu, 18 Mar 2021 11:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
,protest by rajya karmachari parishad
सीएमओ कार्यालय में धरना देते राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के लोग। संवाद - फोटो : ETAH
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान में राजकीय कर्मचारियों ने उपवास रखकर सीएमओ कार्यालय में धरना दिया। उन्होंने कार्यालय से कलक्ट्रेट तक रैली निकाली और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। जहां लंबित पड़ी मांगों को पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय में धरने की अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष एसके दीक्षित ने की। उन्होंने बताया पदाधिकारियों द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किए जाने का अनुरोध सरकार से किया गया, लेकिन दो वर्ष से अधिक का समय बीतने के बाद अब तक समस्याओं का समाधान नहीं किया। इसी को लेकर बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने उपवास रख कार्यालय में धरना दिया। उन्होंने एसडीएम को दिए ज्ञापन में जल्द से जल्द समस्याओं का निराकरण करने की मांग की। इस दौरान अरविंद चौहान, सुरेंद्र पाल सिंह, शिवप्रताप सिंह, यादवेंद्र सिंह, अतुल भदौरिया, एमए खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed