फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Professor Meena Yadav's research paper published in Thailand

Etah News: थाईलैंड में प्रोफेसर मीना यादव का शोधपत्र प्रकाशित

Tue, 20 Jun 2023 04:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 04:56 PM IST
विज्ञापन
Professor Meena Yadav's research paper published in Thailand
फोटो - मूलरूप से बाकलपुर गांव की रहने वाली हैं प्रोफेसर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। मूल रूप से एटा की रहने वाली प्रोफेसर मीना यादव का शोधपत्र थाईलैंड में प्रकाशित हुआ है। इसमें भारत और थाईलैंड के सांस्कृतिक संबंधों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां समाहित की गई हैं।
ग्राम रामनगर की रहने वाली मीना यादव वर्तमान में बरेली कॉलेज, बरेली में हिंदी विभागाध्यक्ष के रूप में सेवाएं दे रही हैं। 9 और 10 जून को थाईलैंड की राजधानी में यह अंतरराष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया गया। जिसमें मीना यादव को आमंत्रित किया गया था। अपने शोधपत्र में उन्होंने भाई-थाईलैंड के सांस्कृतिक संबंधों के अलावा भारतीय शिक्षा व्यवस्था में छात्र मूल्यांकन का भी वर्णन किया है।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पूर्व 15 से 17 फरवरी 2023 तक फिजी में आयोजित 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन, 21 से 22 जनवरी 2023 को भारत-मलेशिया के सांस्कृतिक संबंध विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी, 2018 में मॉरीशस में आयोजित 11वें विश्व हिंदी सम्मेलन में भी प्रो. मीना यादव ने अपने शोधपत्र प्रस्तुत कर चुकी हैं। परिचर्चाओं में देश के सभी शिक्षण संस्थानों में हिंदी विषय का पठन-पाठन नहीं होने पर चिंता व्यक्त कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed