{"_id":"609037ae8ebc3e8a5d3c8e2f","slug":"prisoner-serving-life-sentence-dies-of-corona-etah-news-agr490705930","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की कोरोना से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की कोरोना से मौत
विज्ञापन
एटा। जिला कारागार में उम्रकैद की सजा काट रहे 55 वर्षीय कैदी की जिला अस्पताल में मौत हो गई। कुछ घंटे पहले ही वह कोरोना संक्रमित पाया गया था। स्वास्थ्य कर्मियों ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। अधिकारियों ने कोविड प्रोटोकॉल के तहत शव का पोस्टमार्टम न कराते हुए परिजनों को सौंप दिया।
जेल अधीक्षक राजीव कुमार शुक्ल ने बताया कि जिरसमी निवासी कैदी की रविवार दोपहर तबियत खराब हुई थी। इसके बाद जिला अस्पताल भेजा गया। यहां इलाज के साथ ही कोरोना जांच कराई गई तो पॉजिटिव पाया गया। कैदी को अस्पताल में ही भर्ती कर लिया गया। यहां इलाज के दौरान रात में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि 19 जून 2014 को वह जेल में लाया गया था।
दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम में अदालत ने दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार कोरोना संक्रमित के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने के निर्देश हैं। जिसका पालन करते हुए शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल के तहत कराया गया है।