फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Pressure cooker burst while preparing pulses, woman burnt

Etah News: दाल बनाते समय फटा प्रशरकुकर, महिला झुलसी

Wed, 15 May 2024 05:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 15 May 2024 05:32 PM IST
विज्ञापन
Pressure cooker burst while preparing pulses, woman burnt
एटा। कस्बा व थाना जैथरा में बुधवार सुबह एक घर में दाल बनाते समय कुकर फट गया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे लेकर जैथरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां से मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। वहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए आगरा के लिए रेफर कर दिया। वहीं, कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव बारथर में एक महिला कूड़े में आग लगाते समय झुलस गई।
विज्ञापन

कस्बा जैथरा में सब्जी मंडी निवासी हरीश उर्फ मोहित गुप्ता ने बताया कि बुधवार सुबह पत्नी दिव्या गुप्ता रसोई में दाल बना रही थी। कुकर के ढक्कन की रबर ढीली होने की वजह से उसके अंदर बनी गैस बाहर नहीं निकल सकी। जिसके कारण कुकर फट गया। दिव्या शरीर पर दाल गिरने से बुरी तरह झुलस गई। उसको लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा पहुंचे। जहां से मेडिकल कॉलेज और फिर आगरा भेज दिया गया। आगरा में उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

दूसरी घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव बारथर की है। यहां सर्वेश कुमारी बुधवार सुबह घर के बाहर कूड़े में आग लगा रहीं थीं। उसी समय किसी तरीके से उसकी साड़ी में आग की चिंगारी छू गई। बेटा कृष्ण मुरारी ने बताया कि जब तक मां कुछ समझ पातीं, आग तेजी से जलने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उनके कपड़ों में लगी आग को बुझाया। तब तक वह बुरी तरह से झुलस चुकीं थीं। उन्हें लेकर हम मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed