फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Preparations went on throughout the day for Eid, tight security arrangements

ईद को लेकर दिन-भर चलीं तैयारियां, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Mon, 02 May 2022 06:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 06:03 PM IST
विज्ञापन
Preparations went on throughout the day for Eid, tight security arrangements
एटा। रमजान माह की समाप्ति और 30 दिन के रोजों के बाद मंगलवार को ईद मनाई जाएगी। इसे लेकर लोगों में खासा उत्साह है। मस्जिदों से लेकर घरों में सोमवार को दिन भर तैयारियां चलीं। वहीं प्रशासन और पुलिस शांति व्यवस्था के मद्देनजर सतर्क है, सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हर मस्जिद और ईदगाह पर पुलिसबल तैनात किया जाएगा। बस स्टैंड के पास पुरानी ईदगाह में सुबह 8 बजे और नगला पोता स्थित नई ईदगाह में 8.30 बजे नमाज अदा की जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को चांद नहीं दिखा तो तय हो गया कि सोमवार को ईद नहीं होगी। शहर काजी बदूद अहमद ने मंगलवार को ईद मनाने का एलान किया। इसके बाद मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में चहल-पहल बढ़ गई। आखिरी रोजे पर सोमवार सुबह के वक्त लोगों ने सहरी की और नमाज अदा की। दिनचर्या के काम करने के बाद लोग बाजार में खरीदारी के लिए निकल पड़े। सबसे ज्यादा खरीदारी सेंवई, नमकीन और फैनी की हुई।
विज्ञापन

वहीं बाबूगंज, घंटाघर और गांधी मार्केट में कपड़ों की खरीदारी भी जमकर हुई। बच्चों में ईद को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह देखा गया। शहर काजी ने बताया कि मंगलवार को ईद के दिन अलग-अलग समय पर ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। बस स्टैंड स्थित ईदगाह में सुबह आठ बजे और नगला पोता स्थित ईदगाह में सुबह साढ़े आठ बजे नमाज अदा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों में बनाए गए पकवान
घरों में सोमवार सुबह साफ-सफाई करने के बाद महिलाओं ने पकवान बनाने की तैयारी की। दिनभर मिठाइयां, नमकीन आदि बनाने में व्यस्त रहीं। इस दौरान बच्चे भी घरों में अपनी मां का हाथ बंटाते नजर आए।
सेंवई व फैनी 20 रुपये महंगी
बाजार में सोमवार के दिन सेंवई और फैनी की अधिक मांग रही। इस दौरान कई जगह दुकानें सजी नजर आईं। पिछले साल की तुलना में फैनी 20 रुपये महंगी बिकीं। इस साल सेंवई 80 रुपये और फैनी 120 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक्री की गई।
लगाए जाएंगे 100 अतिरिक्त आरक्षी
अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाह ने बताया कि सभी ईदगाह, मस्जिदों पर संबंधित थाना क्षेत्रों की पुलिस सुरक्षा के मद्देनजर तैनात रहेगी। प्रमुख मार्गों, बाजारों में भी गश्त कराई जाएगी। थानों के अलावा विभिन्न कार्यालयों में तैनात 100 आरक्षियों को भी सुरक्षा में तैनात किया जाएगा।
बोले लोग...
कोरोना की वजह से पिछली ईदों की मिठास कम रही थी। इस बार ईद का जश्न बड़े ही धूमधाम से मनाएंगे। इसकी पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। - मो. इस्लाम, नगला पोता

ईद की तैयारियों के लिए बाजार से सेंवई, फैनी आदि सामान खरीद रहे हैं। इस बार सेंवई और फैनी पर 20 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। - साबिर खान, शांतिनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed