फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Preparations intensified thermal project foundation

तापीय परियोजना के शिलान्यास की तैयारियां तेज

Wed, 28 Sep 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Wed, 28 Sep 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Preparations intensified thermal project foundation
तापीय परियोजना के शिलान्यास की तैयारियां तेज - फोटो : अमर उजाला
मलावन में बन रही 1320 मेगावाट जवाहर तापीय विद्युत परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को डीएम समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारियों ने परियोजना स्थल का जायजा लिया। डीएम ने पीडब्ल्यूडी की सुस्ती पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

डीएम शंभूनाथ ने अधिकारियों को अपने-अपने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के लाभार्थियों को कार्यक्रम स्थल तक लाने और ले जाने की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने बताया कि जीटी रोड से परियोजना स्थल तक जाने वाला मार्ग जो काफी जर्जर एवं जीर्ण-शीर्ण स्थिति में है। इस पर अधिशासी अभियंता लोनिवि पीपी सिंह ने बताया जीटी रोड से परियोजना होते हुए अलीगंज तक के संपर्क मार्ग पर मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। डीएम ने क्षेत्र भ्रमण कर अब तक किए कार्यों के प्रति असंतोष जताया। डीएम ने कहा कि कहा कि प्रस्तावित कार्यक्रम में अब समय नहीं हैं। इसलिए हैलीपैड, सड़क मरम्मत कार्य, पार्किंग स्थल समेत सभा स्थल आदि की लेबलिंग कराकर कार्य पूरा करने को कहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान लाभान्वित किये जाने वाले कन्या विद्याधन, समाजवादी पेंशन, साइकिल वितरण, सोलर पंप, रोटावेटर, लेजर लेबलिंग, कौशल विकास मिशन, माइक्रो कामधेनु, मिनी कामधेनु, समाजवादी स्वरोजगार योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, लोंहिया आवास के लाभार्थियों के बारे में प्रगति रिपोर्ट समय से तैयार करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसएसपी अजय शंकर राय, सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया, सदर विधायक आशीष कुमार यादव, एसडीएम मोहम्मद आवेश, डीडीओ एसएन कुशवाह, पीडी आरके गौतम, डीआईओएस एसपी यादव, बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता राजीव चतुर्वेदी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed