फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Pradhan should install CCTV cameras for the safety of girls

Etah News: बालिकाओं की सुरक्षा के लिए प्रधान लगवाएं सीसीटीवी कैमरे

Wed, 08 Nov 2023 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 08 Nov 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Pradhan should install CCTV cameras for the safety of girls
मिरहची। ऑपरेशन त्रिनेत्र की सफलता के तहत थाना परिसर में सीओ सदर की अध्यक्षता में बैठक हुई। ग्राम प्रधानों, नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सभासदों से गांव व कस्बे के प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने पर जोर दिया गया। ताकि अपराधों व अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन

सीओ सदर सुनील कुमार त्यागी एवं तहसीलदार सदर नीरज वार्ष्णेय ने सभी ग्राम प्रधानों, नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सभासदों से आग्रह किया कि वह सरकारी मद से बालिकाओं के स्कूल, तिराहा, चौराहा एवं महिलाओं व बालिकाओं के आने-जाने वाले स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। जिससे महिला अपराधों, लूट आदि पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। नवागत थाना प्रभारी कृष्णकांत लोधी ने ग्राम प्रधानों से कैमरे लगवाने के अलावा क्षेत्र में जुआ, अवैध खनन आदि की जानकारी देने का अनुरोध किया। ताकि ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। राजेश साहू बौबी, सुमित कुमार, प्रवेश यादव, रामू चौहान, यवेंद्र गिरि आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed