{"_id":"6a737a0aa85ab7761a0c9694","slug":"power-supply-restored-after-protest-at-the-power-station-etah-news-c-163-1-eta1003-154573-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बिजलीघर पर प्रदर्शन के बाद सुचारु हो सकी बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बिजलीघर पर प्रदर्शन के बाद सुचारु हो सकी बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
मिरहची। कस्बे का 400 केवीए ट्रांसफाॅर्मर फुंकने के बाद से कस्बे और देहात क्षेत्र की बिजली व्यवस्था गड़बड़ाई है। ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर लोगों ने मंगलवार को बिजली घर पहुंचकर प्रदर्शन किया था। बुधवार की दोपहर बाद सप्लाई सुचारु हो सकी।
आक्रोशित लोगों ने कहा अक्सर ट्रांसफाॅर्मर में कोई न कोई खराबी होती रहती है। भीषण गर्मी में नियमित आपूर्ति नहीं दी गई, लोगों ने हंगामा करते हुए तत्काल ट्रांसफाॅर्मर बदले जाने की मांग की है। बिजली व्यवस्था में सुधार न होने पर लोगों ने बिजली घर का घेराव कर आंदोलन की चेतावनी दी है। लोगों ने कहा बिजली आपूर्ति ठप होने से इन्वर्टर जवाब दे गए हैं, जिससे घर में रहने वाली महिलाएं और बच्चे गर्मी से बेहाल हैं। बिजली की आपूर्ति न मिलने से घर के काम काज प्रभावित हो रहे हैं। जेई जितेंद्र सिंह ने बताया ओवरलोड की वजह से ट्रांसफाॅर्मर फुंक गया था। बुधवार को सप्लाई सुचारु हो सकी।