{"_id":"e13cfd22bf7edfc6f2036a792cff9d67","slug":"power-cut-rattled-the-consumer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Mon, 30 Nov 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताज ट्रिपेजियम क्षेत्र जलेसर मेें पिछले 24 घंटे में मात्र चार घंटे बिजली आपूर्ति मिलने से नगरवासियों में गुस्सा है। अंधेरा होने के कारण लोगों को बड़ी वारदात होने का डर सताने लगा है।
ताज ट्रिपेजियम क्षेत्र होने के बाद भी मात्र 15-16 घंटे विद्युत सप्लाई मिल रही थी। रविवार को शहर में केवल चार घंटे बिजली आपूर्ति किस्तों में मिलने से उपभोक्ता परेशान हैं। बिजली गुल होने का असर उद्योग और नगर की पेयजल आपूर्ति पर पड़ा है। आलम यह है कि पेयजल आपूर्ति नहीं मिलने के कारण लोग हैंडपंप पर लाइन लगाने को मजबूर हैं। पावर कारपोरेशन की कार्य प्रणाली को लेकर नगरवासियों में रोष बढ़ता जा रहा है। पूर्व एमएलसी एवं भाजपा नेता प्रत्येंद्रपाल सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णगोपाल गुप्ता, बसपा नेता संजय मिश्रा, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रमेशपाल सिंह ने विद्युत निगम अधिकारियों को ताज ट्रिपेजियम के मानक के अनुरुप आपूर्ति नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।