{"_id":"60942e4c8ebc3edca73d131c","slug":"post-mortem-was-done-after-removing-the-dead-body-etah-news-agr490958498","type":"story","status":"publish","title_hn":"दफन शव को निकलवाकर कराया पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दफन शव को निकलवाकर कराया पोस्टमार्टम
विज्ञापन
एटा। थाना नयागांव क्षेत्र के गांव अलीपुर में तीन अप्रैल को मारपीट में मृत युवक का शव निकलवाकर पोस्टमार्टम करवाया गया। जिलाधिकारी के आदेश पर पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी करवाई गई। इस दौरान नायब तहसीलदार और अलीगंज कोतवाली प्रभारी भी मौजूद रहे।
गांव अलीपुर निवासी जावेद खां ने नौ अप्रैल को डीएम डा. विभा चहल को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें कहा कि तीन अप्रैल को भाई सलीम खां (32) को शराब पिलाकर लाठी-डंडों से पिटाई की गई, इससे मौत हो गई। उस समय परिजनों की रजामंदी से शव को कब्रिस्तान में दफना दिया गया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कराई जा सकी।
डीएम से आग्रह किया गया कि मौत का सही कारण जानने के लिए शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया जाए। जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर दिया। इस पर बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार अलीगंज लक्ष्मी नारायण वाजपेयी और अलीगंज कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार सिंह कब्र से शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी की ओर से नायब तहसीलदार और अलीगंज कोतवाली प्रभारी को नामित किया था। आदेश पर शव को कब्र से निकलवाया गया है।
राजीव पांडेय, एसडीएम अलीगंज
जिलाधिकारी का पत्र मिला था। जिसके अनुपालन में शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
अशोक कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी अलीगंज