फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   pooja ne diskas thro mein jeeta kaansy padak

पूजा ने डिस्कस थ्रो में जीता कांस्य पदक

Tue, 06 Sep 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Tue, 06 Sep 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
pooja ne diskas thro mein jeeta kaansy padak
एथलेटिक्स चैंपियनशिप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट स्टेडियम में आयोजित 50वीं यूपी ओपन स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2016 में पूजा चौहान ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। उसकी सफलता से विद्यालय एवं परिवार में खुशी है। 
विज्ञापन

लखनऊ में 3 व 4 सितंबर को आयोजित होने वाली यूपी ओपन स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अंडर 16 में पूजा चौहान ने सहभागिता की। वह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा है। इस वर्ग में 40 एथलीटों ने सहभागिता की। उसने इस प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल कर ली। छात्रा का कहना है कि उसका लक्ष्य गोल्ड मेडल जीतना है। वह अपनी सफलता का श्रेय कोच सत्यवीर सिंह चौहान को देती है। उनकी सफलता पर जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष रूप किशोर कुशवाह, डा. प्रवीन सिंह जादौन, प्रधानाचार्य राजेश यादव, संदीप राघव, गिर्राज सिंह, प्रेम किशोर, प्रवीन कुमार, प्रतीक यादव, अभिषेक पांडे, अनुराधा, सौरभ यादव आदि ने इस सफलता पर छात्रा को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed