फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   polytechnic student of pratapgarh missing from the way

प्रतापगढ़ का पॉलिटैक्निक का छात्र रास्ते से लापता

Sun, 18 Jul 2021 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
polytechnic student of pratapgarh missing from the way
एटा। थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव नगरिया मोड़ स्थित पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट में द्वितीय सेमिस्टर का छात्र अमित प्रजापति निवासी गांव नारायणपुर थाना सांगीपुर जिला प्रतापगढ़ रास्ते से लापता हो गया। छात्र के चचेरे भाई पंकज कुमार ने बताया है कि 14 जुलाई को अमित प्रतापगढ़ से बस में सवार होकर इंस्टीट्यूट के लिए रवाना हुआ था। इसके बाद न तो इंस्टीट्यूट पहुंचा और न ही कोई सुराग लग रहा है।
विज्ञापन

उसकी तलाश में मैं शनिवार को एटा आ गया था और थाना पिलुआ पहुंचकर गुमशुदगी की जानकारी दी। रविवार को जैथरा पुलिस ने अज्ञात युवक का शव बरामद किया तो पहचान करने के लिए दोपहर में पोस्टमार्टम गृह पर भी पहुंचा। यह शव किसी और का था। पंकज ने बताया कि अमित यहां गांव भदवास में किराए पर कमरा लेकर पढ़ाई करता है। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि तहरीर आई है। छात्र का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया गया है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed