फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Police tracked down a young man who had caused alarm by threatening suicide

Etah News: खुदकुशी की धमकी देकर उड़ाई नींद पुलिस ने युवक को ढूंढ़ निकाला

Tue, 15 Sep 2026 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 15 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Police tracked down a young man who had caused alarm by threatening suicide
एटा। नहर में कूदकर जान देने की धमकी देकर घर से निकला राजवीर सोमवार रात पिलुआ थाना क्षेत्र के हाईवे पर सकुशल मिल गया। नहर पुल पर कपड़े, चप्पल और मोबाइल मिलने से परिजन की चिंता बढ़ गई थी। पुलिस ने मोबाइल कवर में मिले आधार कार्ड के जरिए सुराग जुटाया और तलाश तेज कर युवक को सुरक्षित ढूंढ़ लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बतयाा कि धर्मपुर गांव निवासी राजवीर शराब पीने का आदी है। सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे पत्नी से विवाद के बाद उसने घरवालों को नहर में कूदकर जान देने की धमकी दी और घर से चला गया। इसके बाद भाई विपिन से फोन पर बात कर उसे भी नहर में कूदने की धमकी दी।
विज्ञापन

परिजन ने तलाश शुरू करने के साथ पुलिस को सूचना दी। इसी बीच बांध पुल पर ड्यूटी कर रहे आरक्षी दीपांशु और होमगार्ड को एक व्यक्ति के कपड़े, चप्पल और मोबाइल लावारिस मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल कवर की जांच में राजवीर की पत्नी रूबी और बेटी अंजलि के नाम के आधार कार्ड मिले।
दोनों के पते धर्मपुर गांव के थे। पुलिस टीम गांव पहुंची और परिजन से जानकारी लेकर राजवीर की तलाश में जुट गई। पुलिस की लगातार कोशिशों के बाद सोमवार रात राजवीर पिलुआ क्षेत्र के हाईवे पर सकुशल मिल गया। उसे सुरक्षित देखकर परिजन ने राहत की सांस ली। पुलिस ने युवक को हिदायत देकर परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed