फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Police revealed the incident of robbery with a couple

Etah News: दंपती के साथ लूट की घटना का पुलिस ने किया खुलासा

Sat, 01 Jun 2024 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 01 Jun 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Police revealed the incident of robbery with a couple
एटा। थाना कोतवाली देहात व इंटेलीजेंस विंग की टीम ने दंपती के साथ हुई लूट की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने एक आरोपी को तमंचे और कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। इसके पास लूटी गई नकदी में से 7350 रुपये भी बरामद किए गए हैं। शीलेंद्र सिंह निवासी केशरपुर थाना जैथरा ने बताया कि 30 अप्रैल को वह अपनी पत्नी का अल्ट्रासाउंड कराकर अपने घर वापस जा रहे थे। तभी थाना कोतवाली देहात में पवांस गांव के पास पीछे से सफेद अपाचे पर आए अज्ञात दो व्यक्ति पत्नी के गले से जंजीर व मंगलसूत्र छीन कर भाग गए। इसकी शिकायत उसने थाना कोतवाली देहात में दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

कोतवाली देहात प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि शनिवार को पुलिस व इंटेलीजेंस विंग की टीम ने घटना के एक आरोपी जसवीर उर्फ नैना निवासी भुर्रका थाना सिकंदराराऊ को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से 7350 रुपये नकद व एक तमंचा और 315 बोर के दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया है।
विज्ञापन

---
जिले के विभिन्न थानों में आरोपी पर दर्ज हैं 13 मुकदमे
थाना कोतवाली देहात प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि पकड़े गए आरोपी जसवीर उर्फ नैना पर जिले के छह थानों में 13 मुकदमे दर्ज हैं। कोतवाली देहात में दो, अलीगंज में दो, सकरौली में एक, मारहरा में चार, जलेकर में एक व निधौली कलां में तीन मुकदमे इस के ऊपर दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed