फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   police

एटा पुलिस ने 10वीं बार पाई शिकायत निस्तारण में प्रथम रेंक

Sat, 08 Aug 2020 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
police
एटा। एसएसपी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) एटा के नेतृत्व में जन सुनवाई पोर्टल पर प्रदेश में 10वीं बार जिला पुलिस अव्वल रही है। इससे पहले लगातार नौ बार प्रथम रैंक मिल चुकी है। इस बार में अपनी छवि को बरकरार रखा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर जिला पुलिस ने प्रदेश भर में अव्वल स्थान पाया है। शिकायती प्रार्थना पत्रों का शत प्रतिशत निस्तारण करते यह मुकाम हासिल किया है। छोटे स्तर से लेकर बड़े स्तर तक की सभी आमजन की समस्याओं के दृष्टिगत मुख्यमंत्री की ओर से जन शिकायत ( आईजीआरएस ) पोर्टल बनाया गया है।
विज्ञापन

जिसमें पीजी पोर्टल, सीएम पोर्टल, डीएम पोर्टल, एसएसपी पोर्टल, सम्पूर्ण समाधान दिवस तथा ऑनलाइन प्राप्त होने वाली शिकायतों को एक प्लेटफार्म पर लाया गया है। जिससे शिकायतों का गुणवत्तापरक, पारदर्शितापूर्ण तथा समयबद्ध निस्तारण किया जा सके। इसी पोर्टल पर जिला पुलिस ने भी काम करते हुए शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण किया है। जिसे लेकर प्रदेश भर में जिले को प्रथम स्थान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय की शाखा आईजीआरएस (जनसुनवाई) में तैनात कर्मियों की मेहनत से ही जनपद विगत वर्षों से लगातार प्रदेश में प्रथम रैंक हासिल करने में सक्षम रहा है। आईजीआरएस शाखा में तैनात पुलिसकर्मी आरक्षी प्रिंस कुमार तथा महिला आरक्षी पल्लवी को पुरस्कृत कर मनोबल बढ़ाते हुए एसएसपी ने कुछ दिन पूर्व ही सैनिक सम्मेलन के दौरान सम्मानित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed