{"_id":"654531254a83b108e80db9d9","slug":"police-empty-handed-in-case-of-threat-to-former-chairman-etah-news-c-163-1-sagr1016-7857-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पूर्व चेयरमैन को धमकी के मामले में पुलिस खाली हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पूर्व चेयरमैन को धमकी के मामले में पुलिस खाली हाथ
Fri, 03 Nov 2023 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 03 Nov 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
राजा का रामपुर। पूर्व भाजपा चेयरमैन महावीर सिंह राठौर के पुत्र राकेश सिंह राठौर से 12 लाख की रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी गई थी। मोबाइल फोन पर धमकी देने के मामले का खुलासा करने को पुलिस जुटी हुई है, लेकिन एक दिन बीतने के बाद भी खाली हाथ है।
पुलिस द्वारा कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई है। जिस नंबर से मैसेज एवं धमकी भरी काॅल आई थी, वो बंद मिला। हालांकि साइबर सेल की सहायता से आईडी पता की गई। उस सिम पर कासगंज जिले के गांव की एक युवती की आईडी लगी थी। उस युवती से पुलिस टीम ने जाकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद युवती ने बताया कि डर की वजह से मोबाइल घूरे पर फेंक दिया। इसमें सिम नहीं मिली। लड़की के बताने पर घूरे से मोबाइल बरामद कर लिया है। सिम को तोड़ दिया। पुलिस उस नंबर की काॅल डिटेल की पड़ताल कर रही है। थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि घटना का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।