{"_id":"639a0bed4c2e65121d361511","slug":"police-constable-became-the-guardian-of-the-girl-child-etah-news-agr5568842141","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Etah: लावारिस बच्ची को सिपाही ने लिया गोद, 13 दिसंबर की सुबह गड्ढे में बिलखती मिली थी मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: लावारिस बच्ची को सिपाही ने लिया गोद, 13 दिसंबर की सुबह गड्ढे में बिलखती मिली थी मासूम
Thu, 15 Dec 2022 02:50 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 02:50 PM IST
सार
सकरौली क्षेत्र के गांव हंसपुर के पास गड्ढे में लावारिस मिली नवजात बच्ची को एक सिपाही ने गोद ले लिया है। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब वो पूरी तरह स्वस्थ है।
विज्ञापन
नवजात बच्ची
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा के सकरौली क्षेत्र के गांव हंसपुर के पास एक गड्ढे में लावारिस नवजात बच्ची मिली थी। बुधवार को इस बच्ची को गोद लेकर पुलिस का एक सिपाही संरक्षक बना। मंगलवार को बच्ची मिलने के बाद पुलिस ने इसे सीएचसी चुरथरा में भर्ती कराया था। वहां उसे ऑक्सीजन दी गई। बच्ची स्वस्थ है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. बृजेश सिंह ने बताया कि बच्ची को 24 घंटे चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया।
इसके बाद नियमानुसार थाने की पुलिस उसे लेकर आई थी, उसकी सुपुर्दगी में दे दिया गया। बाद में बाल कल्याण समिति से इस बच्ची के संबंध में निर्णय लिया जाना था। सकरौली थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि बच्ची को गोद लेने के लिए थाने में तैनात सिपाही धीरेंद्र सिंह ने आवेदन किया था। बाल कल्याण समिति से कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सिपाही ने बच्ची को गोद ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद नियमानुसार थाने की पुलिस उसे लेकर आई थी, उसकी सुपुर्दगी में दे दिया गया। बाद में बाल कल्याण समिति से इस बच्ची के संबंध में निर्णय लिया जाना था। सकरौली थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि बच्ची को गोद लेने के लिए थाने में तैनात सिपाही धीरेंद्र सिंह ने आवेदन किया था। बाल कल्याण समिति से कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सिपाही ने बच्ची को गोद ले लिया है।
विज्ञापन
Etah: सड़क किनारे गड्ढे में बिलखती मिली लावारिस नवजात बच्ची, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
विज्ञापन
13 दिसंबर को मिली थी बच्ची
गांव हंसपुर के पास 13 दिसंबर की सुबह करीब छह बजे एक गड्ढे से बच्चे के रोने की आवाजें ग्रामीणों ने सुनीं तो पास जाकर देखा। वहां नवजात बच्ची पड़ी थी। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची को पहले सीएचसी चुरथरा में भर्ती कराया। बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ थी। देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि दो-चार घंटे पहले उसे यहां छोड़ा गया था। बच्ची को गोद लेने के लिए कई लोगों ने संपर्क किया था।21 नवंबर को मिली नवजात की नहीं बची थी जान
थाना बागवाला क्षेत्र के गांव नगला दीप में 21 नवंबर को भी नवजात बच्ची खेतों में पड़ी मिली थी। इसको ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर बरामद कराया था। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। बच्ची की हालत नाजुक होने की वजह से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया था, वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया था।