{"_id":"6612a99e3b517db79d0c94ea","slug":"police-arrested-accused-in-etah-21-finished-and-half-finished-pistols-were-recovered-from-his-possession-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: काली नदी के पास जंगल में हो रही थी हलचल, पहुंची पुलिस... तो दृश्य देख उड़ गए होश; लोकसभा चुनाव था टारगेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: काली नदी के पास जंगल में हो रही थी हलचल, पहुंची पुलिस... तो दृश्य देख उड़ गए होश; लोकसभा चुनाव था टारगेट
Sun, 07 Apr 2024 07:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 07 Apr 2024 07:42 PM IST
सार
काली नदी के पास जंगल में हलचल हो रही थी। सूचना पर पुलिस पहुंची तो दृश्य देख होश उड़ गए। एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि लोकसभा चुनाव इनका टारगेट था।
विज्ञापन
पुलिस कार्रवाई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में रविवार को पुलिस ने अवैध असलाह बनाते एक आरोपी को पकड़ा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की थी। इसके कब्जे से 21 बने-अधबने तमंचे, कारतूस और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान इनको खपत करने का टारगेट था।
विज्ञापन
कोतवाली देहात पुलिस व एंटी व्हीकल थैफ्ट टीम ने कार्रवाई की। तड़के पहर काली नदी के पास तमंचे बनाए जा रहे थे। पुलिस पहुंची तो दृश्य देखकर हैरान रह गई। मौके से एक आरोपी को पकड़ा। उसने अपना नाम अर्जुन उर्फ घंटूरा, निवासी नगला मुही बताया। इस दौरान उसका साथी विजय, निवासी परौली, थाना जैथरा भाग निकला। मौके से 15 बने और छह अधबने तमंचे बरामद हुए। शस्त्र बनाने के उपकरण भी मिले।
विज्ञापन
टीम को 25 हजार इनाम की घोषणा
एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि यह दोनों शातिर किस्म के अपराधी हैं। पहले भी इन्हीं मामलों में जेल जा चुके हैं। खराब तमंचे सही करने का काम भी करते हैं। नए तमंचे बनाकर एटा व आसपास के जिले में बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इनको पकड़ने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन