फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Police arrested accused in case of body of student being found in field in Etah

UP: आठवीं की छात्रा को खेत में खींचा, दुष्कर्म करने में नाकाम हुआ तो घोंट दिया था गला; हकीकत सुन कांप गए लोग

Sat, 04 Nov 2023 07:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 04 Nov 2023 07:59 PM IST
सार

एटा में आरोपी ने आठवीं की छात्रा को खेत में खींचा। दुष्कर्म करने में नाकाम हुआ तो उसका गला घोंट दिया था। पुलिस ने पकड़ा और हकीकत सुनी तो घरवाले कांप गए।

विज्ञापन
Police arrested accused in case of body of student being found in field in Etah
Etah News: पुलिस गिरफ्त में बृजेश उर्फ विदेशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 8वीं की छात्रा से बाजरे के खेत में दुष्कर्म करने में नाकाम रहने पर युवक ने उसका गला घोंट दिया था। इसके बाद शव को खेत में ही फेंककर घास से ढक दिया था। घटना के समय वह विद्यालय से घर लौट रही थी। पुलिस ने शनिवार को खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


घटना अलीगंज थाना क्षेत्र की है। एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 14 वर्षीय किशोरी की हत्या करने के मामले में 21 अगस्त 2023 को पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में एसआईटी गठित की गई थी। सर्विलांस टीम को भी लगाया गया था। बताया कि शनिवार को पुलिस टीमों ने किशोरी के गांव के ही बृजेश उर्फ विदेशी को गांव के पास ही तालाब किनारे से पकड़ा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: शादी तो हुई... लेकिन सुहागरात नहीं, हकीकत पता चली तो एक पल में बिखर गए दुल्हन के सपने; पढ़ें पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि घटना वाले दिन वह खेत की रखवाली कर रहा था। तभी किशोरी खेत से मक्का तोड़ती दिखाई दी। इस पर उसको पकड़ लिया। इसके बाद जबरन खेत में खींचकर ले गया। उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। असफल होने पर और किशोरी के चीखने-चिल्लाने पर उसका गला दबा दिया। 

यह भी पढ़ेंः- 'ऐसा नहीं हो सकता': सुहागरात पर कमरे से चीखती हुई निकली दुल्हन, हकीकत सामने आई... तो एक पल में टूट गए सपने

इसके बाद किशोरी बेहोश हो गई। इस पर वह घबरा गया। फिर दुपट्टे से उसका गला दबाकर हत्या कर दी। शव छिपाने के लिए उसके ऊपर पास से ही घास उखाड़कर डाल दी। एसएसपी ने बताया कि खुलासा करने वाली टीम को डीआईजी की ओर से 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed