{"_id":"64b57943495e5d3410036dd5","slug":"police-accused-of-changing-tahrir-and-releasing-the-accused-etah-news-c-163-1-sagr1016-2424-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पुलिस पर तहरीर बदलने और आरोपी को छोड़ने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पुलिस पर तहरीर बदलने और आरोपी को छोड़ने का आरोप
Mon, 17 Jul 2023 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 17 Jul 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
मारहरा। कस्बे से छह दिन पहले एक किशोरी लापता हुई, जो अब तक नहीं मिली है। उधर, उसके पिता ने तहरीर बदलवाने और एक आरोपी को पकड़कर छोड़ने का आरोप पुलिस पर लगाया है। साथ ही बेटी की हत्या की आशंका जताई है।
पिता ने बताया कि 10 जुलाई को किशोरी को प्रलोभन देकर चार लोग ले गए। घर से स्कूल के लिए निकली बेटी जब शाम तक घर नहीं पहुंची तो तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। देर शाम एक व्यक्ति ने जानकारी दी कि मोहल्ला चोबदार निवासी चार युवक बेटी को ले गए हैं।
शिकायत करने थाने पहुंचा तो पुलिस ने तहरीर को फाड़ दिया और दूसरी तहरीर बोल-बोल कर लिखवाकर रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसमें एक ही युवक का नाम रखा। जबकि अन्य तीन में से एक आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने छोड़ दिया। बताया कि इसकी शिकायत सीओ सदर से लेकर एसएसपी राजेश कुमार सिंह को दी है। आशंका है कि आरोपियों ने पुत्री की हत्या कर दी है।