फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Poisoners looted 30 thousand from the youth of Firozabad

Etah News: फिरोजाबाद के युवक से जहरखुरानों ने 30 हजार लूटे

Sat, 27 May 2023 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 27 May 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Poisoners looted 30 thousand from the youth of Firozabad
एटा। शहर में आगरा रोड स्थित क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के पास शनिवार की सुबह करीब 9 बजे फिरोजाबाद का युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। उसे जहरखुरानों ने शिकार बनाकर 30 हजार रुपये लूटे लिए।जिला फिरोजाबाद थाना एका क्षेत्र के गांव भदाना निवासी हर्षवर्धन सिंह (30) को जहरखुरानी का शिकार बनाया गया है। भाई भानु प्रताप सिंह ने बताया कि हर्षवर्धन मेरठ में हलवाई का काम करता है। शुक्रवार की शाम रोडवेज बस में सवार होकर घर के लिए निकला था। रात करीब 10 बजे फोन पर बात हुई थी तब अलीगढ़ में बताया। एटा बस स्टैंड पर करीब 12 बजे उतरा होगा। एटा आने पर कॉल करने के लिए कहा था ताकि हम लोग बाइक से घर ले आएं। रात में एक बजे तक कॉल नहीं आया तो घर से ही फोन किया, लेकिन हर्षवर्धन का फोन बंद जाने लगा। लगातार संपर्क करने का प्रयास किया तो करीब ३ बजे फोन पर बात हुई। कॉल उठाने वाले ने खुद को आगरा में बताया और बस में फोन छूटने व भाई को एटा उतारने की बात कही।
विज्ञापन

बताया कि इसके बाद से ही तलाश करने के लिए घर से कई लोग निकल पड़े। थाना, अस्पताल और बस स्टैंड आदि जगहों पर देखा। तब किसी ने बताया कि एक युवक क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के पास बेहोशी की हालत में पड़ा है। जाकर देखा और लाकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उसके पास करीब 30 हजार रुपये, मोबाइल और कपड़ों का बैग जहरखुरानों ने लूटने के बाद कॉलेज के पास फेंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed