{"_id":"5df51e668ebc3e87d171cf80","slug":"poision-etah-news-agr4200527176","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु चिकित्सक की मौत के मामले में आया नया मोड़, खाया था विषाक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु चिकित्सक की मौत के मामले में आया नया मोड़, खाया था विषाक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। संदिग्ध हालात में पशु चिकित्सक की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर आत्महत्या के लिए उकसाने और विषाक्त खाकर आत्महत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थाना निधौली कलां के गांव दूल्हा निवासी पशु चिकित्सक सतेंद्र पाल (25) पुत्र रामकिशोर का शव गांव जौहरपुर स्थित बबलू के खेत में पड़ा मिला था। परिजनों की ओर से हत्या का आरोप लगाया जा रहा था लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी।
इस पर परिजनों ने दो लाख रुपये निकालने का आरोप लगाने वाले जुगेंद्र सिंह पुत्र वासुदेव निवासी इटारी थाना पिलुआ और सतेंद्र यादव निवासी गुलाबपुर थाना पिलुआ व एक अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि दो लाख रुपये का झूठा आरोप इन लोगों द्वारा लगाया गया, इसकी वजह से पशु चिकित्सक तनाव में था और विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार त्यागी का कहना है कि परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।