फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Playing with the security of girls in Kasturba schools

Etah News: कस्तूरबा स्कूलों में बालिकाओं की सुरक्षा से खिलवाड़

Sat, 27 May 2023 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 27 May 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Playing with the security of girls in Kasturba schools
एटा। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में बालिकाओं की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। शिक्षक और चौकीदार तक यहां से रात में नदारद हो जाते हैं। ऐसे में वहां रहने वाली बालिकाओं की सुरक्षा भगवान भरोसे रहती है। यह स्थिति उप शिक्षा निदेशक के निरीक्षण के दौरान सामने आई है।जिले में सभी आठों ब्लॉक में एक-एक कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। जहां शिक्षकों के साथ ही चौकीदारों की भी तैनाती की गई है। लेकिन जब उप शिक्षा निदेशक डॉ. जितेंद्र सिंह शुक्रवार की शाम 7 बजे अलीगंज ब्लॉक के कस्तूरबा विद्यालय पहुंचे तो पता लगा कि पूर्णकालिक चार शिक्षक नदारद थे। जबकि कुल पांच शिक्षकों की यहां तैनाती है। इस दौरान वहां चौकीदार भी नहीं मिला।
विज्ञापन

इससे पहले जैथरा ब्लॉक के कस्तूरबा विद्यालय का भी निरीक्षक किया। दोपहर में हुए निरीक्षण में यहां पूरा स्टाफ उपस्थित पाया गया। उप शिक्षा निदेशक के साथ डायट मेंटर शरद यादव व महिला निरीक्षक मनू यादव भी रहीं। उप शिक्षा निदेशक ने बताया कि शिक्षकों की अनुपस्थिति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए भविष्य में इस तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

---
कहां गईं छात्राएं
इन आवासीय विद्यालयों में छात्राएं रहकर ही पढ़ाई करती हैं। इनकी क्षमता 100-100 की है। लेकिन जब उप शिक्षा निदेशक ने निरीक्षण किया अलीगंज के विद्यालय में 40 छात्राएं कम मिलीं। सवाल यह खड़ा हो रहा है कि क्या छात्राओं को रात में घर जाने की इजाजत दे दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed