फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Pictures and correct answers will give good marks in biology

Etah News: जीव विज्ञान में चित्र और सटीक जवाब से मिलेंगे अच्छे अंक

Mon, 05 Feb 2024 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 05 Feb 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Pictures and correct answers will give good marks in biology
एटा। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू होंगी। विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी में जी जान से जुटे हैं। शिक्षकों ने बताया कि जीव विज्ञान की इंटरमीडिएट परीक्षा में चित्र और सटीक जवाब विद्यार्थी अच्छे अंक हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन


राजकीय विद्यालय सवायजपुर के प्रधानाचार्य हरेंद्र यादव ने बताया इंटरमीडिएट की जीव विज्ञान की यदि तैयारी समय प्रबंधन से की जाए तो परीक्षा में अच्छे अंक आते हैं। उन्होंने बताया अच्छे अंक के लिए विद्यार्थियों को चित्र पर ज्यादा फोकस करना चाहिए। सवाल का जवाब बनाते समय चित्र जरूर बनाएं। इससे 30 से 40 प्रतिशत तक ज्यादा अंक प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि वंशागति और विविधता, मेंडल वंशागति, अनुपात से विचलन आसानी से तैयार किया जा सकता है।
विज्ञापन

वंशागति का आणविक आधार में डीएनए और आरएनए की संरचना और मानव कल्याण में मानव स्वास्थ्य और रोग से बचाव की तैयारी जरूर करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा की तैयारी करते समय समय पर विशेष ध्यान दें। पिछले वर्षो के प्रश्नपत्रों को निर्धारित समय में हल करने का प्रयास करें। रिवीजन करने में एनसीईआरटी की पुस्तक का प्रयोग करें। नया कुछ न पढ़ें जो पढ़ा है उसका ही रिवीजन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed