फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Pharmacist's salary stopped, explanation sought from superintendent

Etah News: फार्मासिस्ट का रोका वेतन, अधीक्षक से मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 22 May 2025 09:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 22 May 2025 09:33 PM IST
विज्ञापन
Pharmacist's salary stopped, explanation sought from superintendent
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकीट पर निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी।  - फोटो : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकीट पर निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी।
एटा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकीट का निरीक्षण किया। यहां दवा कक्ष में गंदगी मिलने पर सीएमओ भड़क गए। उन्होंने चीफ फार्मासिस्ट का वेतन रोकने के निर्देश दिए और चिकित्सा अधीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को सुबह करीब 11:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकीट का निरीक्षण किया। दवा स्टोर कक्ष में गंदगी और दवाइयां नियरबाई एक्सपायरी मिलने पर चीफ फार्मासिस्ट रविंद्र सिंह का वेतन रोकने के निर्देश दिए। चिकित्सालय में साफ-सफाई संतोषजनक न मिलने पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार से स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन

साथ ही, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नियमित टीकाकरण कार्यक्रम माइक्रोप्लान की समीक्षा समिति की संक्षिप्तीकरण बैठक एवं ब्लॉक स्तरीय नियमित टीकाकरण कार्ययोजना की समीक्षा बैठक की। इसमें ब्लॉक की समस्त एएनएम एवं जिला स्तर से अपर व उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. रामसिंह जिला प्रतिरक्षण अधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि टीकाकरण सत्र पर यू-विन पोर्टल पर लॉगिन न करने वाली एएनएम को सत्र से अनुपस्थित मानते हुए उनका उस दिन का वेतन रोका जाएगा। वहीं, उन्होंने जिले के समस्त चिकित्सा अधीक्षक व प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह एचवी और सुपरवाईजर को प्रतिदिन अपने क्षेत्र के ग्रामों में भेजकर आयुष्मान कार्ड बनवायें और प्रतिदिन इसकी सायंकालीन समीक्षा करते हुए रिपोर्ट कार्यालय प्रस्तुत करें।

---
एसीएमओ ने डॉक्टर का काटा एक दिन का वेतन
एसीएमओ डॉ. राम मोहन तिवारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि डॉ. श्वेता सिंह को मेडिकल परीक्षण करने के निर्देश दिए थे, लेकिन उन्होंने आदेशों को अवहेलना करते हुए मेडिकल परीक्षण करने से मना कर दिया। इस पर एसीएमओ ने डॉ. श्वेता सिंह का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed