{"_id":"58e2810e4f1c1bbf6e5b508a","slug":"pepar-kharaab-hone-se-aahat-chhaatra-nahar-mein-koodee","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर खराब होने से आहत छात्रा नहर में कूदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपर खराब होने से आहत छात्रा नहर में कूदी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
तलाश करते गोताखोर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर निवासी एक छात्रा रविवार शाम को पेपर खराब होने से आहत होकर नहर में कूद गई। छात्रा का बैग पिलुआ थाना क्षेत्र के निधौली रोड स्थित अरथरा पुल के पास पड़ा मिला। बैग में सुसाइड नोट मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सोमवार को गोताखोर नहर में छात्रा के शव की तलाश में जुटे रहे।
विजय नगर कालोनी निवासी छात्रा पूजा (22) पुत्री बृजेश कुशवाह महाराणा प्रताप नगर स्थित एक महाविद्यालय से बीएससी द्वितीय वर्ष की परीक्षा दे रही थीं। बताया जाता है कि शनिवार शाम को छात्रा का तृतीय पाली में रसायन विज्ञान का पेपर खराब हुआ था। इससे पहले प्रवेश पत्र नहीं मिल पाने के चलते उसका राष्ट्रगौरव का पेपर छूट गया था। छात्रा ने इसकी जानकारी परिवारीजनों को दी थी। रविवार शाम को छात्रा घर से ट्यूशन जाने की बात कहकर घर से निकली, लेकिन इसके बाद घर नहीं पहुंची। परिजनों ने ट्यूशन टीचर को फोन किया, तो पता लगा कि छात्रा यहां से जा चुकी है। इसी दौरान एक अनजान युवक ने छात्रा के पिता को फोन करके छात्रा के अरथरा स्थित हजारा नहर में कूदने की सूचना दी। परिवारीजन निधौली रोड स्थित अरथरा पुल पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, तो छात्रा का बैग और चप्पल पड़ी मिली। बैग से पुलिस को सुसाइड नोट और अन्य कागजात मिले हैं। सोमवार सुबह छात्रा के शव की तलाश में गोतखोरों मेें नहर में सर्च आपरेशन शुरू किया। इस दौरान गोताखोरों को लाश नहीं मिल सकी। पुलिस का मानना है कि लाश नहीं मिलने तक मामला संदिग्ध बना है। सुसाइड नोट के आधार पर छात्रा के शव की तलाश की जा रही है।
--------------
अनजान कॉलर की तलाश तेज
छात्रा के पिता को नहर में कूदने की सूचना देने वाले युवक पर पुलिस को संदेह है। दरअसल, युवक ने फोन पर कहा कि उसने छात्रा को कूदते देखा है, लेकिन बचाने का प्रयास नहीं किया। इसके साथ ही युवक ने सबसे पहले छात्रा के पिता को ही फोन किया, जबकि पुलिस को फोन नहीं किया। वहीं जानकारी देने के बाद से युवक का मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। पुलिस युवक की कालर आईडी निकलवा कर तलाश कर रही है।
विज्ञापन
--------------
पापा, मम्मी मुझे माफ कर देना
छात्रा ने अपना सुसाइड नोट में माता पिता से माफी मांगते हुए पेपर खराब होने का जिक्र किया है। छात्रा ने लिखा है कि पापा 10वीं और 12वीं की तरह अच्छे नंबर लाना चाहती थी। मैं खुद को फेल होते हुए नहीं देख सकती हूं।