फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   People were upset due to undeclared power cut for three hours in the city

Etah News: शहर में तीन घंटे अघोषित बिजली कटौती से लोग हुए परेशान

Mon, 19 Dec 2022 11:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
People were upset due to undeclared power cut for three hours in the city
एटा। शहर में तीन घंटे की अघोषित विद्युत कटौती से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। सोमवार सुबह के वक्त विद्युत कटौती होने पर लोगों को सबसे बड़ी समस्या के रूप में पानी के संकट से जूझना पड़ा। वहीं दूसरी ओर विद्युत निगम ने कटौती की सूचना तक नहीं दी।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख नाले की सफाई अलीगंज मार्ग से भदों के ताल तक की जा रही है। इस दौरान सोमवार को नगर पालिका परिषद की ओर से मोहल्ला नेहरू नगर में नाले की सफाई कराई गई। नाले के किनारे से गुजर रही विद्युत सप्लाई के तार बाधा बन रहे थे। नगर पालिका के कर्मियों ने मनमानी करते हुए विद्युत निगम को आपूर्ति बंद करने लिए कहा। इस पर निगम कर्मचारियों ने भी लापरवाही बरतते हुए आपूर्ति बंद कर दी।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे से करीब तीन घंटे तक पुराने मंडी फीडर से विद्युत आपूर्ति ठप रही। जिससे लोगों को दफ्तर, स्कूल जाने में भी देरी हुई। वहीं घरों में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। इस दौरान नगला भजा, न्यू विजय नगर, नेहरू नगर, कैलाश गंज आदि मोहल्ले प्रभावित रहे। पहले से कटौती की कोई सूचना न होने की वजह से लोग वैकल्पिक व्यवस्थाएं नहीं जुटा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह से बिजली नहीं आने की वजह से पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा है। बच्चों को स्कूल भी समय से नहीं भेज सके। - रीना देवी, नगला भजा
मोहल्ले में सुबह से करीब तीन घंटे बिजली गुल रही। घर में पानी न होने की वजह से काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। -रोबिन यादव, नेहरू नगर
सुबह के वक्त नेहरू नगर मोहल्ले में नगर पालिका परिषद द्वारा नाले की सफाई होने की वजह से विद्युत आपूर्ति बंद करनी पड़ी थी। वहीं एक ट्रांसफार्मर का फ्यूज बदलवाने में भी समय लगा। जिसकी वजह से विद्युत आपूर्ति नहीं जा सकी। - जीएल भटनागर, अधिशासी अभियंता, विद्युत निगम
चालीस का प्रावधान, खिंच रही 400 मीटर लंबी लाइन
जैथरा। कस्बा में विद्युत विभाग के अवर अभियन्ता और संविदाकर्मियों की मिलीभगत से तमाम विद्युत कनेक्शन मानकों के विपरीत चल रहे हैं। मानक खंभे से 40 मीटर तक की दूरी का है, लेकिन 400 मीटर दूरी तक केबल खींचकर कनेक्शन दे दिए गए हैं। कई केबलों को तो एचटी लाइन के खंभों में लपेटकर आगे बढ़ाया गया है।

नगर के मोहल्ला गांधीनगर स्थित नलकूप वाली गली में कई मकानों में 100 मीटर से अधिक लंबे तारों पर विद्युत कनेक्शन चल रहे हैं। मिलन वाटिका मैरिज होम के पीछे एक मकान पर तो लगभग 250 मीटर लंबी केबल पर कनेक्शन दिया गया है। इसके अलावा भी कस्बे में कई ऐसे कनेक्शन हैं जहां खंभों से दूरी 400 मीटर तक की है। जबकि विद्युत निगम ने ही खंभों से घरों तक की केबल कनेक्शन के लिए 40 मीटर तक का नियम बनाया गया है। जिम्मेदारों की लापरवाही का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जहां एक ओर लंबी दूरी की केबलों पर कनेक्शन चल रहे हैं। तो दूसरी ओर सीमेंट के कई खंभे लगाने के बाद उन पर लाइन ही नहीं डाली गई है। जहां से कनेक्शन दिए जा सकें। लंबी दूरी तक गई केबलों में अक्सर फॉल्ट होते हैं, जिसके चलते उपभोक्ताओं को असुविधा उठानी पड़ती है।
कहीं ऐसा हो रहा है तो यह गलत है। मामले की जांच कराई जाएगी। जो दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - राजकुुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed