{"_id":"6a4bea9dcdfe7734b50dba05","slug":"people-suffered-due-to-rain-at-night-and-sultry-heat-during-the-day-etah-news-c-163-1-eta1004-152932-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: रात को बारिश, दिन में उमस भरी गर्मी से लोग रहे बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: रात को बारिश, दिन में उमस भरी गर्मी से लोग रहे बेहाल
Mon, 06 Jul 2026 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट पर उमस भरी गर्मी से राहत लेने के लिए कूलर की हवा लेते मरीज व तीमारदार
एटा। जिले में रविवार रात हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन सोमवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल गया। धूप निकलते ही वातावरण में नमी बढ़ गई और उमस भरी गर्मी ने लोगों को दिनभर परेशान कर दिया। सुबह से ही तेज धूप के साथ उमस का असर बढ़ता गया, जिससे लोग पसीने से तरबतर रहे।
दोपहर के समय चिलचिलाती धूप निकलने से उमस इतनी अधिक रही कि घर से बाहर निकलने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजार, सरकारी कार्यालय और मेडिकल कॉलेज में उपचार लेने वाले लोग गर्मी से बेहाल रहे। राहत पाने के लिए लोग बार-बार पानी और ठंडे पेय पदार्थ का सहारा लेते रहे। घरों में भी पंखे और कूलर लगातार चलते रहे, लेकिन उमस के कारण लोगों को अपेक्षित राहत नहीं मिल सकी। वहीं मेडिकल कॉलेज में मरीज व तीमारदार जगह जगह लगे कूलर के आगे पसीना सुखाते रहे। महिलाएं व बच्चे मेडिकल कॉलेज की जमीन पर बैठकर कूलर के आगे हवा लेते रहे। वहीं दोपहर के समय आसमान में कभी कभार हल्के बादल छाने से लोगों को थोड़ी राहत मिलती, लेकिन धूप निकलते ही लोग गर्मी से परेशान हो उठते। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को जिले में अधिकतम तापमान 39.3 और न्यूनतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।