फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   People performed Shanizat amid rain after midnight

Etah News: आधी रात के बाद हुई बारिश के बीच लोगों ने की शनिजात

Sat, 06 Jul 2024 10:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 06 Jul 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
People performed Shanizat amid rain after midnight
जलेसर। शुक्रवार आधी रात के बाद हुई वर्षा ने शनि जात के लिए किए गए इंतजाम धो दिए। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं को मुख्य बाजारों सहित गलियों में जलभराव से जूझना पड़ा। वहीं रात में ठहरने के इंतजाम भी न होने से श्रद्धालुओं की मुश्किल बढ़ गई।
विज्ञापन

बरसात के बावजूद आषाढ़ मास के दूसरे शनिवार को शनिदेव जात में श्रद्धालुओं की भी उमड़ी। शुक्रवार रात से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए। प्रशासन द्वारा जायरीनों के ठहरने की व्यवस्था न होने के चलते श्रद्धालु बारिश के दौरान बाजार में दुकानों के छज्जों के नीचे बैठे नजर आए। हर ओर जलभराव के चलते भी मुसीबत रही।शनिवार को सुबह से नगर के मुख्य मार्गों के साथ-साथ बाजार तथा गलियां भी श्रद्धालुओं से खचाखच भरी नजर आईं। श्रद्धालुओं ने बडे मियां, छोटे मियां दरगाह तथा शनिदेव मंदिर पर पूजा-अर्चना की। सरसों का तेल चढ़ाकर मनौतियां मांगीं। श्रद्धालुओं की भीड़ पर काबू पाने के लिए तहसील व पुलिस प्रशासन को खासी मशक्कत करनी पड़ी। एसडीएम राजकुमार मौर्य तथा सीओ कृष्णमुरारी दोहरे दिन भर दरगाहों तथा शनिदेव मंदिर सहित नगर का भ्रमण कर मॉनीटरिंग करते रहे।
विज्ञापन



18 थानों के पुलिस फोर्स ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था
शनि जात में इस बार चार थाना प्रभारी व 29 एसआई की ड्यूटी लगाई गई। जिले के 18 थानों से पुलिस फोर्स के अलावा पीएसी, फायर ब्रिगेड, महिला थाना क्राइम ब्रांच का फोर्स भी बुलाया गया था। इसौली चौराहा, निधौली चौराहा, सासनी रोड तिराहा, महावीरगंज तिराहा, मंडी जवाहरगंज, नाला बाजार, अवागढ़ तिराहा आदि कई स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मोबाइल चोरी व छीना झपटी की हुईं वारदात, तीन गिरफ्तार
शनिजात के दौरान भारी पुलिस फोर्स तैनात होने के बावजूद मोबाइल चोरी व छीनाझपटी की वारदातें घटित हुईं। मोबाइल चोरी होने के साथ-साथ एक महिला के कुंडल खींच लिए गए। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि चोरी के ढाई घंटे के अंदर ही पत्थर की सराय को जाने वाले रास्ते गोदाम के पास से असलम निवासी गली नंबर-36 मोहल्ला व थाना रामगढ जिला फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से चोरी के तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed