फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   People in a community created uproar after children dispute in Dhumri

धुमरी में बच्चों के विवाद के बाद एक समुदाय के लोगों ने मचाया उत्पात

Thu, 20 May 2021 09:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
People in a community created uproar after children dispute in Dhumri
एटा। थाना जैथरा क्षेत्र स्थित कस्बा धुमरी में बच्चों के विवाद के बाद एक समुदाय के लोगों ने उत्पात मचाया। जिससे कस्बा में भगदड़ मच गई और तीन लोग घायल हो गए। वारदात में शामिल पांच नामजद और चार-पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

धुमरी निवासी धर्मेंद्र गुप्ता का कहना है कि बुधवार रात उमेश चाट वाला और दिलीप के बीच ठेल लगाने को लेकर कहासुनी हुई थी। इसका बीच-बचाव किशन स्वरूप गुप्ता व अन्य लोगों ने करा दिया था। आरोप है कि रात करीब नौ बजे किशन स्वरूप कस्बा में ही स्थित गली प्रेमपाल की ओर जा रहे थे। तभी दिलीप ने अपने भाई इकरार और समुदाय के करीब 10 लोगों को इकट्ठा कर लिया। लाठी-डंडों से हमला कर फायरिंग शुरू कर दी। बचाव करने आए धर्मेंद्र का भाई जितेंद्र और साला क्षितिज सहित चाचा किशन स्वरूप घायल हो गए।
विज्ञापन

एक समुदाय के लोगों द्वारा हमला, फायरिंग करने की सूचना पर दूसरे पक्ष के लोगों में भी रोष पनप गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उत्पात कर रहे लोगों को खदेड़ा। धर्मेंद्र की तहरीर पर इकरार इसके भाई दिलीप, सनी, इसके भाई सलमान और फिरोज व चार-पांच अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट और क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी इकरार को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि एक समुदाय के लोगों ने बलवा करने की साजिश रची थी। इसी के चलते हमला किया गया। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और एक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed