फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   People expressed anger over the death of cattle due to electric current

Etah News: करंट से गोवंश की मौत पर लोगों ने जताया आक्रोश

Sun, 28 Jul 2024 02:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 28 Jul 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
People expressed anger over the death of cattle due to electric current
जलेसर। नगर के बाईपास रोड स्थित भूमि विकास बैंक के सामने शुक्रवार रात विद्युत खंभे में आ रहे करंट की चपेट में आकर गोवंश की मौत हो गई। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं और लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया। विद्युत कर्मियों ने पहुंचकर विद्युत खंभे का करंट दूर किया और इसे पॉलिथीन से ढंक दिया।
विज्ञापन

बाईपास रोड स्थित भूमि विकास के सामने एक विद्युत खंभा लगा हुआ है। इसके ऊपर हाईटेंशन लाइन है। शुक्रवार रात लगभग 8 बजे खंभे में करंट की चपेट में आकर एक गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही विभिन्न हिदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उनके साथ ही स्थानीय लोगों ने भी विद्युत निगम के प्रति आक्रोश जताया। कहा कि 19 जुलाई को इस खंभे में करंट आने की शिकायत की गई थी। लेकिन विद्युत निगम ने कोई उपाय नहीं किया।
विज्ञापन

आकाश गुप्ता, कुशल गोयल, लकी मल्होत्रा, अजय राठौर, दिनेश यादव आदि ने बताया कि खंभे में करंट आने से कोई बडा हादसा भी हो सकता था। एसडीओ गुलशन किशोर ने बताया कि घटना संज्ञान में है। विद्युत केबल कट जाने से खंभे में करंट आ गया था। जिसे सही करा दिया गया है। खंभे को प्लास्टिक से कवर करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed