फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   People came to vote at booths, officers visited

Etah News: बूथों पर वोट बनवाने पहुंचे लोग, अफसरों ने किया दौरा

Sun, 03 Dec 2023 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 03 Dec 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
People came to vote at booths, officers visited
एटा। पोलिंग बूथों पर विशेष अभियान दिवस का आयोजन रविवार को किया गया। लोगों ने वहां पहुंचकर मतदाता बनने या विवरण में संशोधन के लिए फार्म भरे। वहीं अधिकारियों ने बूथों का दौरा कर कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष चौधरी ने जलेसर विधानसभा क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण किया। वहीं एसडीएम सदर भावना विमल ने एटा सदर विधान सभा क्षेत्र, एएसडीएम वेद प्रिय आर्य ने मारहरा विधानसभा क्षेत्र के बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके अलावा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य से जुड़े अन्य संबंधित अधिकारियों ने भी पोलिंग बूथों पर भ्रमण कर बीएलओ, सुपरवाइजर द्वारा किए जा रहे कार्याें को चेक किया।
विज्ञापन

युवा देश का भविष्य, मतदाता बनना जरूरी

निधौली कलां/राजा का रामपुर। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है। भाजपा के वोटर चेतना महाअभियान के तहत निधौली कलां विकासखंड क्षेत्र में क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी जनता इंटर कॉलेज पहुंचे वहां मतदाताओं को समझाया। कहा कि हिंदुस्तान के हर व्यक्ति को मतदान का अधिकार प्राप्त है। इसके लिए मतदाता बनें। मतदान से ही सरकारें चुनी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजा का रामपुर क्षेत्र में रविवार को वोटर चेतना अभियान के तहत भाजपा पदाधिकारियों ने बूथों पर जाकर लोगों के फार्म भरवाए। भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह राठौर ने बताया कि मतदाता सूची में नाम बढ़वाने और संशोधन का कार्य किया गया। जिसके लिए सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed