फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   patients of viral infection have increased With change in weather in Etah know doctor advice

मौसम में बदलाव कर रहा बीमार: मेडिकल कॉलेज पहुंचे खांसी, जुकाम व बुखार से पीड़ित रोगी; पढ़ें डॉक्टर की सलाह

Mon, 12 Feb 2024 04:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 12 Feb 2024 04:30 PM IST
सार

मौसम में बदलाव लोगों को बीमार कर रहा है। एटा के मेडिकल कॉलेज में खांसी, जुकाम व बुखार से पीड़ित रोगी पहुंचे। इससे बचाव के लिए पढ़ें डॉक्टर की सलाह। 

विज्ञापन
patients of viral infection have increased With change in weather in Etah know doctor advice
वायरल फीवर के बढ़ रहे मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में मौसम में बदलाव का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ रह है। लापरवाही की स्थिति में वायरल संक्रमण घेर रहा है। मेडिकल कॉलेज में जुकाम, बुखार, के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। सोमवार को मेडिकल कॉलेज के मेडिसन विभाग की ओपीडी में पहुंचे करीब 300 मरीजों में से लगभग 200 मरीजों को इसी तरह की परेशानियां थीं।

विज्ञापन


मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। दिन में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। शाम को तापमान में गिरावट से सर्दी का अहसास होने लगता है। बदलते मौसम में अक्सर लोग लापरवाही कर बैठते हैं। ठंडे खाद्य-पेय पदार्थों का इस्तेमाल कर लेते हैं। वहीं कपड़े पहनने में भी लापरवाही देखी जा रही है। इसके चलते बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। 
विज्ञापन


रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी खुलने से पहले ही मरीज पहुंचना शुरू हो गए थे। पूरे दिन में करीब 1300 मरीजों ने पर्चे बनवाकर चिकित्सकों से परामर्श और उपचार लिया। मेडिसन विभाग में सामान्य दिनों में अब तक 100 से 150 मरीज पहुंच रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ठंडे पदार्थों के सेवन से रहें दूर

सोमवार को यह संख्या बढ़कर करीब 300 पहुंच गई। मेडिसिन विभाग में मरीजों का उपचार कर रहे डॉ. माधवेंद्र प्रताप ने बताया कि मौसम में परिवर्तन हो रहा है। जिससे लोग बीमार पड़ रहे हैं इस समय सबसे ज्यादा मरीज सर्दी, जुखाम, बुखार के पहुंच रहे हैं। सावधानी बरतने की विशेष जरूरत है। सर्दी बचाने के लिहाज से कपड़े पहनें और बासी व बाहर के भोजन से परहेज करें। ठंडे पदार्थों के सेवन से दूर रहें।

ऐसे करें बीमारियों से बचाव

  • सुबह-शाम गर्म कपड़े जरूर पहनें।
  • ठंडी चीज खाने से बचे ।
  • साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
  • जुकाम होने पर मास्क लगाएं।
  • समस्या होने पर चिकित्सक से सलाह लें।
  • बिना चिकित्सक की सलाह के दवा का सेवन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed