फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Patients in medical college troubled due to non-functioning of lift

Etah News: लिफ्ट न चलने से मेडिकल कॉलेज में परेशान रहे मरीज

Fri, 08 Nov 2024 06:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 08 Nov 2024 06:39 PM IST
विज्ञापन
Patients in medical college troubled due to non-functioning of lift
एटा। मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को सुबह से दोपहर तक सभी लिफ्ट बंद रहीं। ऐसे में मरीजों को ऊपरी तलों पर जाने-आने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के नए भवन में 6 तल हैं। भूतल सहित प्रथम तल पर ओपीडी संचालित है। जबकि अन्य तलों पर मरीजों को भर्ती किया जाता है। भूतल से ऊपर के तलों पर जाने के लिए मरीज व तीमारदार लिफ्ट का प्रयोग करते हैं। द्वितीय तल पर स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग है। यहां चिकित्सक ओपीडी करती हैं। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं के ऑपरेशन व सामान्य प्रसव कराए जाते हैं। यहां प्रसूताएं वार्ड में भर्ती रहती हैं।

तृतीय तल को छोड़ दें तो चतुर्थ तल पर अस्थि रोग विभाग के मरीजों को भर्ती किया जाता है। 5वें तल पर मेडिसिन वार्ड सहित बच्चा वार्ड बना है। 6वें तल पर दवा स्टोर है। मरीज और तीमारदारों का आना जाना रहता है। मरीजों के आने जाने के लिए यहां 4 लिफ्ट लगाई गईं है, लेकिन संचालित दो ही रहती हैं। कभी-कभी 3 लिफ्ट संचालित होती हैं। शुक्रवार को नए भवन में वहां लगी सभी लिफ्ट बंद रहीं। ऐसे में मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने बताया कि ट्रॉयल के लिए करीब 30 मिनट लिफ्ट बंद रहीं थीं। इसके बाद चालू करा दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed