{"_id":"6765abc12f28c27144001e56","slug":"patients-death-allegation-of-wrong-injection-etah-news-c-163-1-sagr1019-127226-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मरीज की मौत, गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मरीज की मौत, गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप
Fri, 20 Dec 2024 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 20 Dec 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
ठंडी सड़क पर अस्पताल के सामने हंगामा करते लोगों को समझाते पुलिस कर्मी।
- फोटो : ठंडी सड़क पर अस्पताल के सामने हंगामा करते लोगों को समझाते पुलिस कर्मी।
एटा। ठंडी सड़क स्थित एक निजी अस्पताल में कुरावली निवासी बुजुर्ग का उपचार दो दिन से चल रहा था। आरोप है कि शुक्रवार को छुट्टी कराई इस दौरान कर्मी ने कोई गलत इंजेक्शन लगा दिया। इससे पिता की हालत बिगड़ी। उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने मृत बता दिया।
मैनपुरी जनपद के कुरावली निवासी सद्दाम हुसैन ने बताया कि 60 वर्षीय पिता पुत्तू खां को दो दिन पूर्व दस्त होने लगे। बुधवार को उन्हें एटा लाकर ठंडी सड़क स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। यहां उनका उपचार किया जा रहा था। फायदा न हाेने पर शुक्रवार को हमने उपचार को बंद करा दिया और छुट्टी कराकर ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान नर्सिंग होम के कर्मी ने कोई इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद घर ले जाते समय अचानक से पिता की तबीयत बिगड़ गई।
हम लोग उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां चिकित्सक ने मृत बता दिया। आरोप है कि इंजेक्शन लगाने के बाद हालत बिगड़ी थी। आक्रोशित परिजन शव को वापस निजी अस्पताल ले गए और हंगामा किया। हालांकि, बाद में समझौता होने पर बिना कोई कानूनी कार्रवाई किए शव को ले गए। सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया बुजुर्ग की मौत के संबंध में जानकारी नहीं है। शिकायत आने पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
समझौते के साथ ही गलतियां माफ
शहर और आसपास तमाम निजी अस्पताल संचालित हैं। अक्सर मरीजों की मौत भी होती है। इसके बाद कई मरीजों के परिजन गलत इलाज का आरोप लगाकर हंगामा करते हैं। इस बीच कई केस में परिजन व अस्पताल संचालकों के बीच समझौता हो जाता है और परिजन कानूनी कार्रवाई नहीं करते। लेकिन स्वास्थ्य विभाग भी इसको कोई कार्रवाई न किए जाने का आधार बना लेता है।